Chitrakoot News: यात्रा निकाल किसानों को कर रहे हैं जागरूक - कामेश्वर सिंह

Chitrakoot News: पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में बोलते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर प्रयास कर रही है। गन्ना किसानों से गन्ना खरीद का 99% का भुगतान भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया है।

Update: 2024-02-29 15:11 GMT

 Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ग्राम परिक्रमा यात्रा पूरे प्रदेश में निकल जा रही है। इस दौरान हम लोग किसानों से संवाद स्थापित कर डबल इंजन की सरकार में किसान के हितों में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करते हैं। किसानों से सुझाव लेते हैं। उन्होने कहा कि यह यात्रा 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर से शुरू की गई थी जो आगामी 10 मार्च तक चलेगी। इस दौरान 13500 गांव 10 मार्च तक 50 हजार गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा पूरी हो जाएगी।

देश का किसान भाजपा के साथ है जो किसान किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं वो असली किसान नहीं है। असली किसान भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री ब्रजनन्दन सिंह जिला प्रभारी किसान मोर्चा व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।

पत्रकारो के प्रश्नों के जवाब में बोलते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर प्रयास कर रही है। गन्ना किसानों से गन्ना खरीद का 99% का भुगतान भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया है। नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधि, मोटे अनाजो पर एमएसपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऐतिहासिक स्तर पर सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूं, धान व दलहन की खरीद आदि महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार की किसानो के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हैं। प्रेस वार्ता में अनूप त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, सुधीर मिश्रा के साथ प्रमुख कार्यकर्ता सहभागी हुए।

Tags:    

Similar News