Nari Shakti Vandan: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से वर्चुवल संवाद किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि नारी नारायणी का स्वरूप है।

Update: 2024-03-06 15:31 GMT

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: जिले में भाजपा के 11 मंडलो में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से वर्चुवल संवाद किया। ऐंचवारा मंडल में हुए कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाएं विकास की प्रक्रिया में लगातार सहभागी हो रही हैं। डबल इंजन की सरकारें महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी है। जिसमें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी नारी शक्ति का नवीन आयाम है।


नारी के विकास से देश का विकास

उन्होंने कहा कि नारी के विकास से देश का विकास है। इस दौरान ग्राम पंचायत में डिजिटल प्लेटफार्म से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और एनजीओ की महिलाओं से सीधे संवाद में प्रधानमंत्री ने नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए जोर दिया। प्रधानमंत्री ने नारियों को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दिया। कार्यक्रम में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पांडेय, डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, एडीओ पंचायत मोहनलाल सिंह, ग्राम सचिव संगीता कुशवाहा आदि शामिल रहे।

नारी नारायणी का स्वरूप

वहीं कर्वी मंडल का नारी शक्ति वंदन सम्मान व संवाद समारोह रामलीला भवन पुरानी बाजार में हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि नारी नारायणी का स्वरूप है। भाजपा नारी को शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है। जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव ने नारी शक्ति को सशक्त करने को ही पीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया है। महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि पीएम का संकल्प है नारी शक्ति का विकास। उनका मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विकास। इसके अलावा रगौली में डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, रामनगर में ब्लाक प्रमुख गंगासागर मिश्र, मानिकपुर में अरविंद मिश्र, शिवरामपुर में चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में शक्ति वंदन सम्मान व संवाद समारोह कार्यक्रम हुए। कर्वी मंडल के कार्यक्रम में अंजू वर्मा, अर्चना सिंह, विनीता द्विवेदी, साधना सिंह, रवि गुप्ता, महक सोनी, चेतना रैकवार, चन्दा, नीलम रैकवार, रेखा गुप्ता, लक्ष्मी, शीला आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News