Chitrakoot News: तुलसी जन्मस्थली में घूमघाम से मनी रामनवमी, राम नाम से गुजी तपोभूमि

Chitrakoot News: भगवान राम के जन्मोत्सव पर समाजसेवी सुनील मिश्रा ने भगवान राम की शोभा यात्रा तुलसी जन्मकुटीर से प्रारम्भ होकर सब्जी मण्डी, तुलसी स्मारक रोड, तुलसी चौक होते हुए हनुमान मन्दिर में पहुँचकर विधवत पूजा अर्चना की गई।

Update: 2024-04-17 12:56 GMT

Chitrakoot News (Pic:Newstrack) 

Chitrakoot News: तुलसी जन्मस्थली राजापुर में चैत्र रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रगटोत्सव के अवसर पर तुलसी जन्मकुटीर मानस मन्दिर प्राँगण में शाम को उप जिलाधिकारी प्रमोद झा कार्यक्रम के संयोजक सुनील मिश्रा द्वारा पूजा अर्चना तथा आरती का कार्यक्रम वेद मन्त्रों के साथ किया गया तथा नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे और पूरे नगर में जय श्रीराम के नारे से तुलसी नगरी राममय हो गया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नगरवासियों, व्यापारियों, नर नारियों के द्वारा अपने-अपने झरोखों से पुष्पवर्षा की गई।

भगवान राम के प्रगटोत्सव अवसर पर समाजसेवी सुनील मिश्रा तथा पूरे नगर के टीम द्वारा भगवान राम की शोभा यात्रा तुलसी जन्मकुटीर से प्रारम्भ होकर सब्जी मण्डी, तुलसी स्मारक रोड, तुलसी चौक होते हुए हनुमान मन्दिर में पहुँचकर विधवत पूजा अर्चना की गई। शोभा यात्रा के पहले भगवान श्रीराम के प्रतीक चिन्ह की पूजा उप जिलाधिकारी प्रमोद झा तथा कार्यक्रम के संयोजक सुनील मिश्रा, सतीश मिश्रा द्वारा की गई जिसमे विकास अग्रहरि, प्रशांत तिवारी, संजय दत्त शुक्ला ने भी पूजा अर्चना में भाग लिया। मानस मन्दिर से शोभा यात्रा में भगवान राम, माँ सीता, लक्ष्मण व भक्त हनुमान की सजीव झाँकी शोभा यात्रा में लोगों का मन मोह रही थीं।

शोभा यात्रा के समापन अवसर पर समाजसेवी सुनील मिश्रा ने भगवान राम के प्रगटोत्सव के अवसर पर कहा कि समय के साथ युगों युगों से इस देश में राम गौरवशाली बनकर सनातन धर्म को कायम करने के लिए अनेकों प्रकार की लीलाएँ की हैं। राम की कथा और उनका चरित्र आज भी अमर है। राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है। उपजिलाधिकारी प्रमोद झाँ ने कहा कि राम हमारी सनातन भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों और आचार विचार के सर्वोच्च मापदण्ड हैं उनके बिना भारतीय समाज के आदर्श की कल्पना भी नहीं कर सकते, क्योंकि वही संस्कृति के मूलाधार हैं। युगों-युगों से राम भारतीय जनमानस के आराध्य हैं। मनुष्य के जीवन की श्रेष्ठ और सुंदर उत्पत्ति राम चरित्र से ही है।


उन्होंने कहा कि श्रीराम के गुरु वशिष्ठ से ज्ञान, केवट से प्रेम, सबरी से मातृत्व, हनुमान से भक्ति एवं वनवासी बन्धुओं से सहयोग और प्रजा से विश्वास प्राप्त किया। भगवान श्रीराम का अद्भुत व्यक्तित्व, वीरता, उदारता, सत्य निष्ठा, निर्भीकता, धैर्य, दृढ़ता, दार्शनिक दृष्टि युगों युगों तक प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर शांति व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक राजापुर मनोज सिंह, उपनिरीक्षक केडी मिश्रा, इमरान खान, अंकित सिंह, भारी पुलिस बल के साथ लगे रहे उक्त शोभा यात्रा में श्याम सुंदर मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, अटल बिहारी बाजपेई, प्रशांत तिवारी, विकास अग्रहरि, सोनू गुप्ता, इशांत द्विवेदी, शशांक जायसवाल, सोमनाथ अग्रवाल, सचिन मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, हिमांशु अग्रहरि, बादल गुप्ता, हेमंत द्विवेदी, शशांक जयसवाल, आदि कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्र के राम भक्त मौजूद रहे।


रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा

मानिकपुर कस्बे में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जय घोष के नारे लगाते हुए ढोल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों में भगवान श्रीराम माता जानकी व लक्ष्मण की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नगरवासियों, व्यापारियों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण किया। नगर में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम की शोभा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु भगवा झंडा लहराते विजय श्रीराम का नारा लगाते हुए नगर के भरोसा सिंह मंदिर से अरबिंद मिश्रा, अजय तिवारी व बजरंग दल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की अगुवाई में भगवान राम, माँ सीता व लक्ष्मण की झांकी के साथ डीजे व ढोल तासे के साथ गांधीनगर,आर्यनगर,सुभाष नगर,शास्त्री नगर महाबीर नगर स्टेशन क्षेत्र के साथ नगर के सभी प्रमुख रास्तों से शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान पूरे नगर राम मय दिखाई दी।

Tags:    

Similar News