Chitrakoot News: पहली बार जनपद आगमन पर सांसद का सपाइयों ने किया स्वागत

Chitrakoot News: सांसद कृष्णा सिंह पटेल ने कहा की सत्ता के विरोध में डटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों को मजबूत किया है। विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा।

Update:2024-06-20 20:51 IST

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)

Chitrakoot News: बांदा सांसद कृष्णा सिंह पटेल के पहली बार जनपद आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव की अगुवाई में एक पैलेस में पार्टी पदाधिकारियों व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पूर्व सांसद का जनपद की सीमा में प्रवेश से लेकर राजापुर, कुचाराम,पहाड़ी, अशोह, चकरेही चौराहा, पटेल तिराहे में स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि कार्यकताओं की मेहनत के चलते ही उनकी जीत सुनिश्चित हुई है। वह जनता की समस्याओ को प्रमुखता से सदन में उठाकर निस्तारण कराएंगी।

विकास में नहीं आएगा अवरोध - सांसद

उन्होंने कहा की सत्ता के विरोध में डटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों को मजबूत किया है। विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा। शासन सत्ता के चलते अगर अधिकारी व सत्ता पक्ष द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं का शोषण किया जाएगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद कहा कि दोनों जिलों के विकास के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। इंडिया गठबंधन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को संसद माने सपा का प्रत्येक सिपाही जनता की सेवा में जैसे काम कर रहा था वैसे करता रहे जो भी समस्याएं आएंगी उसको मिलाकर निपटाया जाएगा।

वह तीन दिन चित्रकूट में रहकर जन समस्याओं का निस्तारण कराएंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल, नरेंद्र यादव, मो. गुलाब खान, सीताराम कश्यप, सियाराम गुप्ता, राजा यादव, शीलू यादव, आलोक सिंह चौहान, ओंकार यादव, संदीप प्रजापति, जागेश्वर यादव, संतोष कोटार्य, अमर पटेल, निजाम सिद्दकी, रामानंद यादव, ऋतुराज वर्मा, गया प्रसाद निषाद, हरिमोहन यादव, फूलचंद्र यादव, रमा यादव, अंजू सोनी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News