Chitrakoot News: भोंरा पहाड़ में पत्थर खदान धंसी, पोकलेंड आपरेटर दबा, डीएम एसपी मौके पर पहुंचे

Chitrakoot News: भोंरा पहाड़ में अवधेश त्रिपाठी की खदान में रविवार क़ो तड़के करीब चार बजे डम्पर में लोडिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई।

Update: 2024-07-28 05:30 GMT

Chitrakoot News (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: भरतकूप थाना के गोण्डा गाँव के मज़रा बजनी पूरवा के भोंरा पहाड़ में रविवार क़ो तड़के करीब चार बजे पत्थर खदान धंस जाने से पोकलैंड व डम्पर मलबे में दब गए। इसी मलबे में पोकलेंड आपरेटर भी दब गया है। सूचना पाकर डीएम शिवशरण अप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह समेत पूरा प्रशांसनिक अमला मौके पर पहुँच गया है। आपरेटर क़ो निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है।

राहत बचाव कार्य जारी 

भोंरा पहाड़ में अवधेश त्रिपाठी की खदान में रविवार क़ो तड़के करीब चार बजे डम्पर में लोडिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। जिसमें पोकलेंड आपरेटर 26 वर्षीय राकेश निषाद निवासी तेरा ब थाना अतर्रा जनपद बांदा दब गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। तीन पोकलेंड मशीने लगाकर मलबा हटाया गया। एक डंपर व पोकलेंड दब गई है। आपरेटर क़ो निकालने के लिए आपरेशन चलाया जा रहा है।  

Tags:    

Similar News