Chitrakoot News : केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Chitrakoot News : प्रदेश के चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव के मजरा हनुमानगंज में मंगलवार की सुबह प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल के बड़े भाई व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ प्रधानपति पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Update: 2024-07-30 14:09 GMT

 Chitrakoot News : प्रदेश के चित्रकूट के  रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव के मजरा हनुमानगंज में मंगलवार की सुबह प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल के बड़े भाई व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ प्रधानपति पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल प्रधानपति को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगंज निवासी अरुण कुमार सिंह कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह के सगे बड़े भाई है। उनकी पत्नी पुष्पलता पटेल वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि गांव के ही रमेश शुक्ला का बेटा देवराज उर्फ बड़कू शुक्ला गांव में मजदूर लेने गया था। अरुण पटेल ने मजदूरों से कहा कि पहले गांव मे छोटा पटेल का धान पूरा लगा दो, तब कहीं जाओ। इसी बात पर बड़कू शुक्ला ने अरुण पटेल से विवाद कर लिया, जिसमें बड़कू पटेल ने प्रधानपति अरुण पटेल पर हमला कर दिया।

हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके बाद हमलावरों ने मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में उनको सीएचसी रामनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में उनको प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रधान पति के प्रयागराज रेफर होने की सूचना पाकर ग्रामीणों में खासा रोष हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई हैं। एसपी ने बताया कि घायल अरुण सिंह की तहरीर पर हमलावर बड़कू शुक्ला समेत सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी रैपुरा श्याम प्रताप पटेल ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल पर एक सांग भी मिली है। हमलावर घटना के बाद से फरार हो गए है। जिनको दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। 

Tags:    

Similar News