Chitrakoot News: हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने बैठक कर की चर्चा

Chitrakoot News: महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि जनपद चित्रकूट में इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाएं अपने आस पड़ोस के लोगों से संवाद कर 15 अगस्त को घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाने को प्रेरित करेंगी।

Update: 2024-08-07 14:18 GMT

Chitrakoot News (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान एवं पूर्व की तरह इस बार भी विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का ऐलान किया है। हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भी मनाया जाएगा। मंगलवार को शहर के गणेश बाग में महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि जनपद चित्रकूट में इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाएं अपने आस पड़ोस के लोगों से संवाद कर 15 अगस्त को घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाने को प्रेरित करेंगी।

इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, तृप्ति तिवारी, विनीता द्विवेदी, राखी चौबे सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। जिन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के महोत्सव को मनाने के साथ विभाजन के दिन की भी याद करने से आने वाली हर पीढ़ी को स्मरण रहेगा कि आजादी कितने बलिदान और संघर्ष से मिली है और अब हर घर तिरंगा अभियान से घर घर से तिरंगे का स्वाभिमान सबके मन को भाएगा।


तिरंगा अभियान की भाजपा कार्यालय में बनी रूपरेखा

भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के पार्टी पदाधिकारियों सही प्रभारियों की बैठक ली। कहा पार्टी मुख्यालय के निर्देश में हर घर तिरंगा अभियान को एक पर्व की तरह मनाना है जिसमे सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। उस पर्व को उस तरह मनाए की आज भी हम सही खुशी का अनुभव कर रहे हैं। फ्रंटलो सहित मंडल तक कि बनाई गई हर घर तिरंगा की रूपरेखा दभी को जिम्मेदारी सौपी गई।

Tags:    

Similar News