Chitrakoot News: खेत से लापता हुआ युवक, परिजनों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

Chitrakoot News: शनिवार की शाम खेत देखने गया युवक वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मानिकपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

Update: 2024-01-28 14:51 GMT

Chitrakoot News (Pic:Newstrack)




 



 


Chitrakoot News: सरैंया चौकी क्षेत्र के गढ़चपा गांव के मजरा भौठी पुरवा में शनिवार की शाम खेत देखने गया युवक वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मानिकपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की शाम परिजनों ने सरैंया कस्बे में घटना को लेकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में पहुंची थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला।

भौंठी पुरवा निवासी 33 वर्षीय बच्चा शनिवार की शाम करीब आठ बजे अपने चने के खेत में गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी पूरी रात तलाश किया। लेकिन जब नहीं मिला तो मानिकपुर थाने में रविवार को जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता भैयालाल ने बताया कि खेत मे ही वह लोग रहने के लिए मकान बनाए हुए हैं। उसी में बेटे समेत रहते है। उसका बेटा बच्चा यह कहकर निकला कि वह खेत देखने जा रहा है। लेकिन फिर वह वापस नहीं आया।

बच्चा के गायब होने के बाद से पत्नी नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इधर रविवार की शाम परिजनों ने सरैंया में इस घटना को लेकर मानिकपुर-कर्वी मुख्य मार्ग में जाम लगा दिया। कुछ देर बाद जानकारी पर मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह पहुंची। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि पुलिस तलाश कर रही है। वह लोग खोजबीन में पुलिस का सहयोग दें। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

Tags:    

Similar News