Christmas 2022: क्रिसमस का क्या है मतलब, क्यों जन्मा था यीशु

Christmas 2022: क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं है बल्कि हर एक इंसान के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है क्या आप यह संदेश जानना चाहते हैं।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-12-25 08:40 GMT

Christmas 2022

Christmas 2022: क्रिसमस का मतलब क्या है कुछ लोगों को लगता है क्रिसमस मतलब सांता क्लॉस, मिठाई, पकवान या फिर क्रिश्चियन लोगों का त्यौहार। क्रिसमस केवल एक त्यौहार नहीं है बल्कि हर एक इंसान के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है क्या आप यह संदेश जानना चाहते हैं। आपको एक बार जान लेना चाहिए क्योंकि इनका नाता आप के जीवन से जुड़ा है। यीशु का जन्म लोगों को पापों से मुक्त करने के लिए हुआ था। यह दिन प्रभु यीशु मसीह को याद करने का है। आपको एक बात सुनकर और जानकर हैरानी होगी कि यीशु मसीह संसार में राज करने भीड़ बटोरने लोकप्रिय बनने के लिए नहीं बल्कि मरने के लिए जन्म लिए थे।

यीशु मसीह क्यों जन्मा

यीशु मसीह का जन्म कोई काल्पनिक कथा या फिर अचानक से घटित घटना नहीं है। प्रभु यीशु के जन्म से हजारों साल पहले कई भविष्यवाणी हैं। यह एक ऐतिहासिक घटना भी है। परमेश्वर ने तो इस संसार में कोई कभी नफरत ना लड़ाई ना धोखा ना बीमारियां फैलाईं। परंतु मनुष्य जाति आज जिन दुखों से गुजर रही है, पवित्र बाइबल कहती है पाप के कारण इंसान परमेश्वर से दूर हो गया है। पाप ने मानव को कठोर बना दिया है। जिसके कारण संसार की हालत बिगड़ती जा रही है। बाइबल कहती है हम सब ने पाप किया है, अब इस पाप से छुटकारा जब तक मनुष्य को नहीं मिलता तब तक संसार में बुराई बढ़ती रहेगी और व्यक्तिगत जीवन में भी खालीपन महसूस होता रहेगा। कई बार लोग निराश होकर जीवन से हाथ धो लेने का निर्णय भी ले लेते हैं, परंतु आपके आनंद का समाचार है यीशु मसीह का जन्म। जो इसलिए हुआ ताकि मानव पाप से स्वतंत्र हो सके और फिर से परमेश्वर के रिश्ते में लौट सके।

बांदा में इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बांदा के समस्त नगर वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं और मुबारक दी गई तथा नव वर्ष मंगलमय होने की कामना की गई। 

झाँसी: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम के बच्चों को 12 नवंबर 2022 को अपनी दिए गए वादे को आज पूरा किया करते हुए क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया, बच्चों ने जिलाधिकारी को क्रिसमस डे साथ सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व में कहा था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम खातीबाबा में स्थित अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ क्रिसमस डे पर खुशियां बांटी और उनके साथ अनेकों संस्मरण साझा किए। उन्होंने 'बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रकाश आपके जीवन पथ को प्रकाशित करें। हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिए शक्ति देता है, ऐसा करना हमें लोंगो के समीप लाता है।


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सेंट जूडस फाउंडलिंग होम (अनाथालय) खाती बाबा झांसी का भ्रमण कर बच्चों की कुशल क्षेम पूछी और सर्द मौसम से बचाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए कहा कि सदा मुस्कुराते हुए आगे बढ़े, सकारात्मकता की सोच सदैव बनी रहे। हम अंधेरे से प्रकाश की ओर कदम दर कदम बढ़ाते रहे, मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे। जिलाधिकारी ने क्रिसमस डे के मौके पर बच्चों को फल-मिठाइयां एवं चॉकलेट भी वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा बच्चों को गोद में लेकर अपने बच्चे के जैसा लाड़ प्यार किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Tags:    

Similar News