नागरिकता कानून की आग में जला यूपी, अब तक 6 की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

फिरोजाबाद के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। मुजफ्फरनगर में लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया।

Update: 2019-12-20 10:00 GMT

लखनऊ: नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यूपी में गुरुवार को लखनऊ में हिंसा हुई और अब शुक्रवार को एक बार फिर कई हिस्सों में बवाल हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में शुक्रवार को CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। फिरोजाबाद में प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। फिरोजाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है। जिसमें बिजनौर में दो, कानपुर में एक, संभल में एक फिरोजाबाद में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Full View

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। पश्चिमी यूपी के ही गाजियाबाद में भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और नारेबाजी की गई। इसके अलावा हापुड़ में भी आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

फिरोजाबाद के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। मुजफ्फरनगर में लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया।

यहां जुमे की नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन

कानपुर बहराइच, हापुड़, गोरखपुर, हाथरस, सीतापुर, फिरोजाबाद और मुज्जफरनगर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन और पुलिस पर उपद्रवियों की ओर से पत्थर फेंके जाने की खबरें आ रही है।

फिरोजाबाद और बुलंदशहर में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। कई स्थानों पर उपद्रवियों ने फायरिंग की है। कानपुर में फायरिंग के दौरान आठ लोग घायल हो गये है। उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेटिंग लगा रखी थी लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें तोड़ कर सड़कों पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस उन पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। लाठीचार्ज भी किया गया है।

यूपी में 6 की मौत

यूपी के बिजनौर के नहटौर में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में चार लोग गंभीर घायल, एक की मौत हो गई और 8 पुलिस वाले भी 8 घायल हैं।प्रदेश में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है। जिसमें बिजनौर में दो, कानपुर में एक, संभल में एक फिरोजाबाद में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मेरठ: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी को किया आग के हवाले

यूपी के मेरठ जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की इस्लामाबाद चौकी को आग लगा दी है। इसके साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। एसएसपी और डीएम मौके पर मौजूद हैं।

Full View

ये भी पढ़ें…दिल्ली: CAA के खिलाफ जामा मस्जिद पर प्रदर्शन, ड्रोन के जरिए सुरक्षा की निगरानी

फिरोजाबाद में हिंसक प्रदर्शन, 4 पुलिसकर्मी और 8 अन्य घायल

यूपी के फिरोजाबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ भड़के हिंसक प्रदर्शन में 4 पुलिसकर्मी और 8 अन्य घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है जिस वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान 7 बाइकें और 1 पुलिस पोस्ट को आग लगाई गई।

देश में अलर्ट पर है पुलिस

बता दें कि शुक्रवार को एहतियात के तौर पर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट बंद किया गया था। पश्चिमी यूपी के भी मेरठ समेत अन्य इलाकों में इंटरनेट को बंद किया गया। इतना ही नहीं लखनऊ, गोरखपुर में धारा 144 भी लगाई गई है।

गुरुवार को राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था। यहां हजारों प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, गाड़ियों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। लखनऊ के अलावा यूपी के संभल में भी सरकारी बसों को आग लगा दी गई थी।

ये भी पढ़ें…CAA प्रदर्शन: सपा सांसद समेत 267 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये बड़ा आरोप

योगी ने दी थी उपद्रवियों को चेतावनी

लखनऊ-संभल में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदेश की योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था। सीएम योगी ने ऐलान किया था कि प्रदेश में किसी भी तरह से हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वहीं हिंसा करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी और सरकारी संपत्ति का जो नुकसान हुआ है उसे वसूला जाएगा।

Full View

ये भी पढ़ें…CAA के खिलाफ प्रदर्शन के कारण देरी से उड़ रहे एअर इंडिया के 8 विमान

Tags:    

Similar News