Agra: जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, ऐसा क्या हुआ कांच की बोतलें लेकर टूट पड़े लोग

Agra News: आगरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर फेंके। एक दूसरे पर कांच की बोतलों से हमला किया।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-25 09:43 GMT

थाना सदर बाजार

Agra News: आगरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईट पत्थर फेंके। एक दूसरे पर कांच की बोतलों से हमला किया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट कर रहे थे। एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतल फेंक रहे थे।

पुलिस ने सख्ती दिखाने पर हमलावर हुए फरार

पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्ष नहीं माने और एक दूसरे पर हमलावर रहे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। बवाल के बाद उप निरीक्षक अनुभव सिंह की तहरीर पर पुलिस नहीं बवाल में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है।

इन लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जमुना प्रसाद, राजू, अरविंद, जमुना प्रसाद की पत्नी, गोलू, शिवा, रेखा कनौजिया और भानु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद हमलावर घरों से फरार हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

रिहायशी इलाके में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 336 और 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

घटना के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा

श्रीनगर भगत सिंह की मूर्ति के पास हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुकदमे में नामजद लोग दबंग किस्म के हैं और दहशत फैलाने के लिए जब तब लोगों से मारपीट कर देते हैं। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी फिलहाल फरार है।

Tags:    

Similar News