CM Yogi Birthday: चन्द्रशेखर चबूतरा पर मना मुख्यमंत्री का जन्मदिवस, की गई सम्पूर्ण क्रांति की चर्चा

CM Yogi Birthday: विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का धरती पर अवतार हुआ जो अपने सामाजिक जीवन में भी ईमानदारी और सुचिता के पर्याय हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-06-05 14:23 GMT

लखनऊ: विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते हुए: Photo - Newstrack

Lucknow: लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक एवं विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 1974 में पांच जून को भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त समाज का सपना देखा था। मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ (Chief Minister Yogi Aditya Nath) आज उस सपने को साकार कर रहे हैं। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है।

रविवार को दारुलशफा स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना के बाद चन्द्रशेखर चबूतरा पर केक काटते हुए लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक एवं विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि पांच जून को ही जेपी ने सम्पूर्ण क्रांति का एलान किया था। जिसका मूल तत्व था भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त शासन।


ईमानदारी और सुचिता के पर्याय हैं CM योगी आदित्य नाथ

पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का धरती पर अवतार हुआ जो अपने सामाजिक जीवन में भी ईमानदारी और सुचिता के पर्याय हैं। उन्होंने कहा है कि पांच जून की यह दोनों घटनाएं केवल संयोग नहीं है। यह सीधे सीधे ईश्वर की कृपा भी है जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश की गिनती भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त राज के रूप में हो रही है जो योगी राज से पहले एक बीमारू राज की पहचान ग्रहण कर लिया था।


योगी ही साकार कर रहे हैं जेपी के भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त समाज का सपना - यशवंत सिंह

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक एवं विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। इसे सुनकर किसी भी उत्तर प्रदेश वासी का सीना सम्मान से फूल जाता है।


उन्होंने कहा है कि जो लोग उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में देखना चाहते हैं, उन्हें हर स्तर पर मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ को सहयोग करना चाहिए। खासतौर से लोकतंत्र सेनानियों को इस सहयोग में विशेष भूमिका निभानी चाहिए। यह भूमिका लोकनायक जयप्रकाश की सम्पूर्ण क्रांति को भी मूर्त रूप देने में कारगर होगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दीर्घायु होने के लिए की गई प्रार्थना और चन्द्रशेखर चबूतरा पर जन्म दिवस का केक काटने के कार्यक्रम में सर्वश्री राघवेंद्र त्रिपाठी,राहुल पाल,संजय गुप्ता,अतुल चौबे,ब्रजेश कांदु,चंचल चौबे,रामअवतार जायसवाल,दिलीप सिंहऔर राजेंद्रबहादुर सिंह आदि लोग काफी सक्रिय रहे। इसे लेकर चन्द्रशेखर चबूतरा पर पूरे दिन मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ के लिए बधाई गूँजती रही।

Tags:    

Similar News