Kanpur Dehat News: सिकंदरा में दीक्षा यादव ने आयोजित किया का होली मिलन समारोह, सभी समुदायों ने मिलकर खेली होली

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में जन सेवा कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने सिकंदरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।;

Update:2025-03-09 19:46 IST

Kanpur Dehat News (Photo: Social Media)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में जन सेवा कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव ने सिकंदरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया और दीक्षा यादव के साथ मिलकर होली खेली। दीक्षा यादव ने इस मौके पर कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, और इसे हमें सभी भेदभावों को खत्म करके मनाना चाहिए।


होली के त्योहार के नजदीक आते ही कई सामाजिक संगठन खुशियां फैलाने के लिए आगे आते हैं, और इसी उद्देश्य को लेकर दीक्षा यादव ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दीक्षा यादव ने क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों के साथ गुलाल और अबीर से सिंथेटिक होली खेली।


दीक्षा यादव ने इस अवसर पर जनता से अपील की कि हम होली को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी द्वेष भावनाओं को भुलाकर इस त्यौहार को प्रेम और शांति से मनाना चाहिए। साथ ही दीक्षा यादव ने मुस्लिम समुदाय के माहे रमजान के रोजे और जुम्मे की नमाज के दौरान एक खास अपील की। उन्होंने हिंदू समुदाय से अनुरोध किया कि वे किसी भी नमाजी मुसलमान के कपड़ों पर जबरन रंग न फेंके, और यदि गलती से रंग गिर भी जाए तो भाईचारे के नाते शांति बनाए रखें। दीक्षा यादव ने यह कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व भाईचारे और एकता का प्रतीक हैं, और इन दोनों पर्वों को हमें सद्भावना और एकता के साथ मनाना चाहिए।

Tags:    

Similar News