Kanpur Dehat News: प्रयागराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
Kanpur Dehat News: जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में दिन रात 16 दिनों तक बारा टोल प्लाजा पर भोजन शिवर लगाया गया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन के साथ दिन-रात करके श्रद्धालुओं की सेवा की थी।;
प्रयागराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित (Photo- Social Media)
Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक दिन रात लगकर प्रयागराज से आए हुए श्रद्धालुओं का भोजन प्रसाद के वितरण में लगातार लगे रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में दिन रात 16 दिनों तक बारा टोल प्लाजा पर भोजन शिवर लगाया गया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन के साथ दिन-रात करके श्रद्धालुओं की सेवा की थी। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं डॉक्टर सतीश शुक्ला द्वारा ऐसे 100 कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पानी की ब्रांडेड बोतल भगवान की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
हमारे कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं- मनोज शुक्ला
जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा हमारे कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं। महिलाओं ने भी भोजन शिवर में अग्रणी भूमिका अदा की है। सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मनोज राठौर नवनीत राठौर मधुलिका यादव हर्ष शुक्ला गुंजन पाल दीपक मिश्रा आकाश शुक्ला सहित 100 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉक्टर सतीश शुक्ला संचालक रामजी मिश्रा जितेंद्र सिंह गुड्डन राम जी गुप्ता नीरज पांडे रागनी भदोरिया सत्यम सिंह चौहान केपी सिंह शिव विलास मिश्रा धनंजय पांडे सौरभ मिश्रा प्रांशु शर्मा विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।