Kanpur Dehat News: आठ वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव, 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस

Kanpur Dehat News: सजावट, मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। कार्यालय एवं अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा।;

Update:2025-04-01 18:39 IST

Kanpur Dehat News (Image From Social Media)

Kanpur Dehat News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा योगी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान कानपुर देहात में चलाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर देहात में अभियान का जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा 6 अप्रैल 2025 को भाजपा का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय की सजावट, मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। कार्यालय एवं अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा। 

प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी जिले में लगाई जाएगी। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। बूथ सदस्य पन्ना प्रमुख प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों का एकत्रीकरण होगा।

उन्होंने कहा 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जाएगा। प्रदेश से तीन वक्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान प्रारंभ होगा। सार्वजनिक स्थानों पर जल निकायों पानी की टंकी तालाब की स्वच्छता होगी। भाजपा के वरिष्ठ लोगों, आपातकाल सेनानी व कार्य सेवकों का सम्मान किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है सबका साथ सबका विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। मोदी एवं योगी सरकार देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉक्टर सतीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, बृजेंद्र सिंह चौहान, सत्यम सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, राम जी मिश्रा, विकास मिश्रा जिला जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Tags:    

Similar News