Transfer In UP: स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल, एक दर्जन से ज्यादा सीएमओ बदले गए

Transfer In UP: डॉ अंशुमान सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी बनाया गया है। डॉ देश दीपक को गाजीपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ रामबदन राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

Update: 2023-06-29 03:14 GMT
13 District Commandant of Home Guard Department transferred (Photo-Social Media)

Transfer In UP: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाम में सुधार के लिए बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार नें दर्जनभर से ज्यादा सीएमओ के तबादले कर दिए हैं। डॉ अशोक कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। डॉ गीतम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर बनाया गया है। डॉ रोहतास कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। डॉ अश्वनी कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। डॉ सुनील कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, औरेया बनाया गया। डॉ महावीर सिंह को मुख्या चिकित्सा अधिकारी बागपत के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं डॉ रमेश चंद्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। डॉ संजय जैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या के रूप में नई तैनाती मिली है।

डॉ अंशुमान सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी बनाया गया है। डॉ देश दीपक को गाजीपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ रामबदन राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। डॉ राजीव अग्रवाल मुरादाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने। डॉ हरपाल सिंह को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ सी0एल0 वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर के रूप में नई तैनती मिली है। डॉ नन्द कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ का नया कार्यभार सौंपा गया है। डॉ सत्यपाल सिंह को अमरोहा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ इम्तियाज को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर की नई जिम्मेदारी मिली है। जबकि डॉ अजय प्रताप सिंह को श्रावस्ती का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

बता दें कि बलिया में एक हफ्ते में 100 से ज्यादा की मौत खबरों के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में था। भीषड़ गर्मी के चलते अस्पतालों में काफी संख्या मे मरीज पहुंच रहे हैं। कई जिलों में सुविधा के अभाव में मरीज बाहर ही लेटे नजर आ रहे थे। फिलहाल सरकार ने सुधार करते हुए करीब 18 सीएमओ के तबादले कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News