मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, किसानों से की ये अपील

कृषि विश्वविद्यालय में विराट कृषि मेले में पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि आधारित उत्पादों के स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर जाकर सभी का उत्साह वर्धन किया।

Update: 2020-12-13 12:12 GMT
मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, किसानों से की ये अपील (PC: social media)

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग डेढ़ बजे मेरठ पहुंचे। सीएम योगी ने सर्वप्रथम लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह दिया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 325 करोड़ विकास परियोजनाओं का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें:भारत के किसानों के लिए नकली आंसू बहाना इमरान के मंत्री को पड़ा भारी, लोगों ने घेरा

कृषि विश्वविद्यालय में विराट कृषि मेले में पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि आधारित उत्पादों के स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर जाकर सभी का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान देश के अन्नदाता हैं। वह समाज के लिए नया करने की कोशिश करते रहते हैं। स्टालों पर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के लाभार्थियों को चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

meerut-cm-yogi (PC: social media)

विराट कृषि मेले में मुख्यमंत्री किसानों के प्रयास को देखकर काफी खुश नजर आए

विराट कृषि मेले में मुख्यमंत्री किसानों के प्रयास को देखकर काफी खुश नजर आए। इस मौके पर सीएम के साथ वहां मौजूद किसान भी प्रसन्न दिखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों, छात्रों और शिक्षकों की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगाया जा रहा है। किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानों, नौजवानों, गरीबों और मजलूमों के उत्थान के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। साथ ही भारत देश को विश्व में एक अलग पहचान मिली है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयासरत हैं।

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है सरकार

सीएम योगी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नतिशील बीज, समय पर खाद और सिंचाई के साधन विकसित किए जा रहे हैं। देश व प्रदेश की सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए अपने किए वायदे पर अटल है और वह पूरा करेगी। कुछ विपक्षी दलों व अन्य संगठनों ने आजकल किसानों के बीच भ्रम का जाल बुन रखा है, उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जब पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना चलाई विरोध तो तब भी किया जा रहा था।

जिसका काम विरोध करना है वो वह कर रहा है

सीएम योगी ने कहा कि जिसका जो काम है वही वह करेगा, जिसका काम विरोध करना है वह विरोध करेगा। हमारा काम विकास करना है इसलिए हम पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। इसका आंकलन आप सभी खुद कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से जो भी वायदे किए थे एक-एक करके उसे पूरा किया जा रहा है। भाजपा ने धारा 370 और 35ए हटाया। श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराया, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि शुरू की। करीब तीन लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आने वाले दिनों में नौकरियों में युवाओं को अवसर दिए जाएंगे।

meerut-cm-yogi (PC: social media)

नहीं होने देंगे मंशा का पूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:मसीहा किसानों का डीजीपी लखमिंदर सिंह जाखड़, समर्थन में दे दिया इस्तीफा

32 हजार करोड़ की लागत से बन रही मेट्रों

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ का लागत से बन रही है। अब मेरठ से दिल्ली की राह आसान हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार से जोड़ने के लिए भी सड़क मार्ग को जोड़ा गया है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News