आज अयोध्या में सीएम योगी और ब्रजेश पाठक, रामनवमी को लेकर एक साथ करेंगे रामकोट की परिक्रमा

Ayodhya News: योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल में अयोध्या के विकास के लिए सैकड़ों योजनाओं की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या की लगभग तीन दर्जन यात्राएं भी की थी।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  aman
Update: 2022-04-01 03:42 GMT

सीएम योगी और ब्रजेश पाठक 

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता हासिल करने के बाद आज पहली बार रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। वो वहां अधिकारियों के साथ रामनवमी कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक करेंगे। पिछले दो साल से कोरोना के चलते रामलला का जन्मोत्सव कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले वह चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 25 फरवरी को यहां अयोध्या आए थें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल में अयोध्या के विकास के लिए सैकड़ों योजनाओं की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या की लगभग तीन दर्जन यात्राएं भी की थी। 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद अयोध्या पहुंचेगें। इसके बाद दोपहर तीन बजे नववर्ष की पूर्व संध्या पर रामकोट की परिक्रमा करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होगें। साथ ही पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मेयर ऋषिकेश उपाध्याय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष अनित मिश्र तथा कई साधु संत शामिल होंगे। इसके बाद वह देवीपाटन मंडल रवाना होंगे जहां से वह बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जाएगें।

अयोध्या के संत धर्माचार्यों का मानना है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन और आरती करने आयेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने पिछले मुख्यमंत्री काल में अयोध्या का महत्व सबसे ज्यादा दिया है और विकास भी जोरों पर हो रहा है।

विधानसभा चुनाव के समय भी वह अयोध्या आये थे और रामलला का दर्शन करने के उपरान्त विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में संत धर्माचार्यों के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने में मदद की अपील भी की थी।

Tags:    

Similar News