BJP विधायक लोकेन्द्र सिंह के निधन पर CM योगी ने किया शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (21 फरवरी) को सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

Update: 2018-02-21 11:48 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (21 फरवरी) को सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कि चौहान एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। चौहान के निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News