बाढ़ पीड़ितों को सीएम योगी के आने का इंतजार, अपना दर्द बताने को हैं बेताब

Update: 2017-08-14 05:09 GMT

बहराइच: "रतिए से सब साहब लोगन आवै लगै रहे। देर रात तक सब सही करवाइन। यही नाही सुबरेवे होत फिनु सब लोग आई गए। तो लगा कि आज सीएम साहब पक्का आवत है। हमका 11 तरीखियै से इंतजार है, लेकिन पता नाए काहै उन दिनिया नाए आए।

लेकिन आज जौन मारे सब अधिकारी घबराएं हैं, उससे हमका लग गवा कि आज योगी जी आवत है। के जान हमरो लोगन के दुख दूर कैय देय सीएम साहब।" आंखों में सीएम योगी की आने की खुशी लेकर बाढ़ पीड़ितों ने ये बात कही।

नेपाल की नदियों का पानी भारतीय सीमा क्षेत्र में तबाही का सबब बनता है। इस बार भी वही स्थिति बन रही है। नेपाल के पहाड़ों पर बीते 24 घंटे में मूसलाधार वर्षा हो रही है। जिसके चलते नेपाल की गेरुआ, कौड़ियाला, बबई और राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाली पानी के चलते बहराइच के महसी, कैसरगंज व जरवलरोड चपेट में है। सबसे ज्यादा महसी इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। शायद यही कारण रहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी बाढ़ इलाके का दौरा करने का निर्णय लिया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए आगे की खबर

महसी इलाके में सीएम के आने की खबर जहां एक तरफ अधिकारियों की नींद उड़ा दी, तो वही दूसरी तरफ बाढ़ पीड़ितों के आंखों में सीएम के आने से कुछ मिल जाने की उम्मीद जग गई। गोलागंज के निवासी रामू काका जो कि बाढ़ में अपना मकान व खेत खो चुके हैं, बंधे पर रहने को मजबूर हैं। उनकी आंखों को देखने से पता चला कि सीएम योगी के आने से उन्हें काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं कि उनको सीएम कुछ राहत जरूर पहुंचाएंगे। बात करते हुए उन्होंने कहा कि "हम तौ आपन सब कुछ बाढ़ में खोय दिहैन। अब हमरै पास खोवै के लिए कुछ नाय है। अगर सीएम साहब कुछ दैय देहे तो हमार और हमरे परिवार के कुछ कल्याण हो जइहै।"

वहीं गोलागंज निवासी राधेश्याम से जब सीएम के आने की बात पूछी गई तो उन्होने लंबी सांस लेते हुए कहा कि बाबू साहब सुनित तौ हमहू हन कि आज योगी जी आवत है। सुबेरेवे से सब अधिकारी लोग हमहू लोगन के बड़ा ख्याल रखै है। अब देखैव आगे का होत है। बगल में बैठे रामू चाचा को शायद लग गया कि हम उनसे कुछ पूछने वाले है उन्होने बिना सवाल किए ही बता दिया कि सुन चुका हू कि सीएम साहब आवत है देखै चाहित है और अगर साहब लोगै मिलय देहिए तो आपन दर्द जरूर बताउंगा।

Tags:    

Similar News