गायों की मौत पर हंगामा: अस्थि कलश लेकर निकले लल्लू हुए गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ललितपुर में गिरफ्तार किया गया है। वो गाय बचाओ- किसान बचाओ पदयात्रा निकले थे, लेकिन उन्हें ललितपुर में अरेस्ट किया गया है।

Update: 2020-12-26 07:21 GMT
गायों की मौत पर हंगामा: अस्थि कलश लेकर निकले लल्लू हुए गिरफ्तार

लखनऊ: कांग्रेस की गाय बचाओ- किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ललितपुर में गिरफ्तार किया गया है। सिर पर गायों का अस्थि कलश लेकर निकले लल्लू ने इस मौके पर कहा कि बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश की गौशालाओं में गायों की हत्या की जा रही है। योगी सरकार गायों को बचाने में नाकाम है। किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। भाजपा के इस कुशासन का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निकल पड़े हैं। गिरफ्तारी और जेल का डर दिखाकर योगी सरकार कांग्रेस को रोक नहीं पाएगी।

ललितपुर से पदयात्रा निकालने का किया था ऐलान

कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकालने पर आमादा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पहले ही ललितपुर पहुंच गए थे। कांग्रेस ने झांसी से पदयात्रा शुरू करने का ऐलान कर रखा था लेकिन झांसी में कांग्रेस नेताओं की एक दिन पहले की जा रही गिरफ्तारी को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति में ऐन मौके पर बदलाव किया और अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को ललितपुर से ही पदयात्रा निकालने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें: पिता-बेटी का मिलाप: दोस्त ने ही किया था अगवा, एक महीने तक कराया ऐसा काम

पुलिस की नाकेबंदी को धता बताकर कई कांग्रेस नेता भी ललितपुर पहुंच गए हैं। लल्लू के साथ पदयात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े,पूर्व मंत्री प्रदीप आदित्य जैन, महासचिव राहुल राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण परिहार समेत कई नेता शामिल हुए।

गौ अस्थियों को सिर पर लेकर निकले लल्लू

ललितपुर में गाय बचाओ- किसान बचाओ यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने सिर पर गौ-अस्थियों का कलश लेकर सडक़ पर उतर गए। उनके साथ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी गौ हत्या बंद करो का नारा लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा शुरू करने के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: UP के इन बड़े नेताओं को लील गया 2020, राजनीति में छाया रहा मातम

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा ललितपुर से चित्रकूट तक जाएगी। बुंदेलखंड का किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन इस सरकार को किसानों की सुध लेने की फुरसत नहीं है। गौशालाओं में गायों की बेदर्दी से मौत हो रही है। जो मरी नहीं हैं उन्हें भी जिंदा दफनाया जा रहा है लेकिन योगी सरकार गायों को चारा खिलाकर गौ-रक्षा का ढोंग रचा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की बेईमान नीतियों का भांडा फोडऩे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ पर है। गांव -गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि किस तरह यह सरकार उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। किसानों को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया गया है और काला कानून बनाकर उन्हें जिंदा दफन करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने गाय और किसान दोनों को भाजपा के लोग जिंदा दफनाने में जुटे हैं। इसका कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

यह भी पढ़ें: अनिल राजभर का विवादित बयान, औवेसी सैयद सालार गाजी की दूसरी औलाद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News