Rae Bareli: कांग्रेस नेता नकुल दुबे बोले, उप चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला समय आने पर

Rae Bareli News: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रहे है। इस दौरान लखीमपुर की गोला विधानसभा का उपचुनाव हुआ, जिससे कांग्रेस पार्टी दूर रही। अब मैनपुरी और रामपुर में उपचुनाव होना है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2022-11-05 13:30 GMT

Rae Bareli News (Social Media)

Rae Bareli News: चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट और आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। 5 दिसंबर को इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है क्या कांग्रेस पार्टी इस उप चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी या फिर एक बार फिर उपचुनाव से दूरी बनाएगी? इस सवाल पर अवध प्रांत के अध्यक्ष नकुल दुबे का कहना है कि समय आने पर इस मामले पर फैसला पार्टी हाई कमान लेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लखीमपुर की गोला विधानसभा का उपचुनाव हुआ जिससे कांग्रेस पार्टी दूर रही। इस मामले पर सफाई देते हुए काँग्रेस के अवध प्रान्त अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा की यह सीट विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद रिक्त हुई, इस वजह से हम लोग चुनाव नहीं लडे और हमने विपक्ष का साथ दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य चुनाव लड़ना या सत्ता में रहना नहीं रहा है। पार्टी ने जब देश में ख़राब परिस्थितियां देखी तो हमारे नेता राहुल गांधी 3,500 किलोमीटर से ज्यादा कि भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य है इस बिगड़ी हुई व्यवस्था को दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है देश में सारी संस्थाएं बेची जा रही है, उनका मुखर होकर विरोध करने का अहिंसक तरीका है भारत जोड़ो यात्रा।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा का असर रायबरेली में भी नजर आया। यहाँ पर राजा चांदपुर हर्शेन्द्र की पत्नी ममता सिंह कांग्रेस में शामिल हुई है।

Tags:    

Similar News