कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में सस्पेंस खत्म कर दिया। पार्टी ने अजय राय को वाराणसी से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रियंका को चुनाव में उतारने की कई दिनों से चल रहीं अटकलें अब खत्म हो गई हैं।

Update: 2019-04-25 08:09 GMT

वाराणसी: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में सस्पेंस खत्म कर दिया। पार्टी ने अजय राय को वाराणसी से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रियंका को चुनाव में उतारने की कई दिनों से चल रहीं अटकलें अब खत्म हो गई हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। खुद प्रियंका भी कई मौकों पर कह चुकी थीं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे तो वह तैयार हैं। राहुल ने भी कहा था कि इस मसले पर सस्पेंस जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने अब सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

कांग्रेस ने 2014 में भी अजय राय को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। एक बार फिर कांग्रेस ने उन्हीं पर दांव खेला है। अजय राय वाराणसी सीट से विधायक रहे चुके हैं।

यह भी पढ़ें...जनता ने भाजपा का नया अर्थ ‘भागती जनता पार्टी’ निकाला : अखिलेश

अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1996 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़कर की थी, जिसमें उन्‍हें विजय प्राप्‍त हुई थी। इसके बाद अजय राय ने सपा में शामिल हो गए थे। सपा के टिकट पर 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके थे। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो और 2012 में विधायक बने।

यह भी पढ़ें...रायबरेली- प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्टहाउस से फुर्सतगंज एयरपोर्ट के लिए हुई रवाना

2014 के चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय लड़े थे। पीएम मोदी ने केजरीवाल को 3,71,784 वोटों से मात दी थी। पीएम मोदी को 2014 में कुल 5.81 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। केजरीवाल को 2.9 लाख वोट मिले थे जबकि राय को करीब 76 हजार वोट मिले थे। इसबार साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे बीएसपी और एसपी के उम्मीदवार 2014 के चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे।

Tags:    

Similar News