Firozabad News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने किया जिले में भ्रमण, जमकर लगे नारे

Firozabad News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सहारनपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जिले में पहुंची।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2022-12-16 15:09 GMT

फिरोजाबाद पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

Firozabad News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सहारनपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जिले में पहुंची। शुक्रवार सुबह शिकोहाबाद में भ्रमण करती हुई फिरोजाबाद आई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा सहारनुपर से शरू होकर पीलीभीत होते हुए मैनपुरी से शिकोहाबाद नगर में पहुंची जहा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया।

प्रांतीय अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर किया माल्यर्पण

शिकोहाबाद में पथवारी रोड माथुर वैश्य धर्मशाला से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होकर नगर पालिका महात्मा गांधी पार्क में पहुंची। जहां प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यर्पण किया। प्रांत अध्यक्ष ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान कराया। यात्रा दोनों बाजार होते हुए हाइवे से मक्खनपुर होती हुई फिरोजाबाद आई। योगेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार नवयुवकों को गुमराह कर रही है। यदि हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर की जो व्यवस्था सरकार ने की है उसे खत्म करेंगे और पूर्णतया सैनिक बनाएंगे। जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 35 हजार किलोमीटर की है, जिन्होंने दो हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खावरी ने बातचीत में कहा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची फिरोजाबाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी ने फिरोजाबाद के सदर बाजार होकर काफी कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पैदल निकाली इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी ने कहा कांग्रेस सरकार बना रही है। आप जो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं यह कहां से होकर आ रही है और क्या आपका मकसद है।

पूरे उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का अभियान

पूरे उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का अभियान है हमार ओर पूरे देश की भलाई के लिए हम लोग निकले हैं देश को टुकड़े-टुकड़े करके बेचा जा रहा है उसको बचाना है तो हम सब मिलकर के आदरणीय राहुल गांधी जी कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं देश में फैल रही नफरत को खत्म करना है और भारत को जोड़ना है।

यह पूछने पर भारतीय जनता पार्टी कह रही है की 2024 में उनकी सरकार बन रही है आप कैसे देखते हैं। उन्होंने कहा आप लोग पहले से संजय हो तो आप लोगों को दिखाई दे रहा है, मुझे तो नहीं दिख रहा मैं तो संजय नहीं हूं। आप संजय हो सकते हो, तो अभी दिख रहा है आपको अगले भविष्य का। आप कह सकते मैं नहीं कह सकता मैं कह सकता हूं कांग्रेस इस देश में आने वाली सरकार बना रही है। कांग्रेस देश को बचाने के लिए सब कुछ अर्पण कर रही है।

Tags:    

Similar News