Sonbhadra News: पत्नी की हत्या के बाद शव घर में छुपा कर बैठा था अधेड़, पहुंचि पुलिस तो सामने आया हैरान कर देने वाला सच, केस दर्ज

Sonbhadra News: जुड़ौली गांव में हैरत में डाल देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक अधेड़ अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव घर में ही छिपा कर बैठा हुआ था।;

Update:2025-03-01 13:03 IST

Sonbhadra News Today Wife Murder Case Husband Hide Dead Body in House

Sonbhadra News : शाहगंज थाना क्षेत्र के जुड़ौली गांव में हैरत में डाल देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक अधेड़ अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव घर में ही छिपा कर बैठा हुआ था। किसी तरह यह जानकारी प्रधान के पास और प्रधान के जरिए पुलिस के पास पहुंची। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रकरण में मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के जुड़ौली गांव निवासी मोतीलाल बैगा की पुत्री रंती 42 वर्ष की गांव के ही, महेंद्र बैगा से 25 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। गत 26 फरवरी को किसी बात को लेकर महेंद्र ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह बेरहमी से घायल हो गई। आरोप है कि उसे इलाज के लिए भी कहीं नहीं ले जाया गया इसके चलते उसकी घर में ही मौत हो गई। शुक्रवार को उसकी मौत होने और शव घर में ही पड़े होने की जानकारी सामने आई तो गांव के लोग चौंक उठे। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी प्रधान को दी। प्रधान की तरफ से शनिवार को प्रकरण की जानकारी शाहगंज पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

प्रकरण की छानबीन में जुटी है पुलिस : एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पिता मोतीलाल बैगा की तहरीर पर प्रकरण में धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पिता ने तहरीर में बताया है कि 26 फरवरी को उनकी पुत्री के साथ पति द्वारा मारपीट की गई थी। इसी के चलते 28 फरवरी को मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम के तरफ से भी मौके की जांच पड़ताल की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News