यूपी: प्रियंका गांधी का पता बदला, अब ये होगा स्थायी ठिकाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ प्रवास को लेकर प्रदेश की राजनीति गरम हो गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को लगातार घेरने वाली प्रियंका के इस दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।

Update: 2019-07-02 06:11 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ प्रवास को लेकर प्रदेश की राजनीति गरम हो गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को लगातार घेरने वाली प्रियंका के इस दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। पहली बार प्रियंका गांधी लखनऊ में परिवार की सदस्य दीपा कौल के घर पर रुकेंगी।

इससे पहले जब भी प्रियंका गांधी यूपी आई तो रायबरेली में ही ठहरती रही। उनके आवास को लेकर कांग्रेस कई बार चर्चा हुई कि लखनऊ में यदि प्रियंका गांधी लिए कोई स्थायी आवास की व्यवस्था हो जाए तो फिर संगठन का काम और बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...बड़ी खबर! प्रियंका गांधी के घर में घुसे ये लोग, मोदी सरकार पर उठा सवाल

गोखले मार्ग होगा नया पता

अब जब इस बार वह अपनी दादी स्व इंदिरा गांधी की रिश्ते में मामी स्व शीला कौल की बेटी दीपा कौल के स्थानीय गोखले मार्ग स्थित आवास पर ठहरने जा रही है तो यूपी कांग्रेस को लगने लगा है सत्ता पक्ष को घेरने के लिए ये दो दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

स्व शीला कौल 1959-65 के दौरान लखनऊ नगर निगम की पार्षद थीं। 1968-71 के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य रही। वह पांच बार संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं। 1971 में, 1980 और 1984 में लखनऊ से, और 1989 और 1991 में रायबरेली से।

उन्होंने 1980-84 और 1991-95 के दौरान केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 1995-96 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

स्व शीला कौल की बेटी दीपा कौल भी यूपी की राजनीति में सक्रिय रही और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रही। फिल्म समीक्षक और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक विक्रम कौल उनके पुत्र और दीपा कौल उनकी बेटी है। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कांग्रेस मंत्री हैं। दीपा कौल का गोखले मार्ग स्थित 23/2 बंगला काफी ऐतहासिक बंगला है।

ये भी पढ़ें...तो ये हीरोईन लेगी प्रियंका गांधी के जगह, ये जान कर आप भी यही कहेंगे..

इतिहास के कई पन्नों को समेटे हुए है ये बंगला

यह बंगला इतिहास के कई पन्नों को समेटे हुए हैं। इस बंगले में महात्मा गांधी ने वट वृक्ष लगाया था। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू की भी इस मकान से यादें जुड़ी हैं। कहा जाता है कि कोठी में नेहरू ने आम का पेड़ लगाया था। दो महीने पहले ही 2 अक्टूबर को लखनऊ यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी कुछ घंटों के लिए इस आवास पर गईं थीं।

इस बार प्रियंका गांधी यहां विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। तथा संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा प्रियंका दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ रैली के लिए तैयारियों का भी जायजा लेंगी।

 

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र, जल्द कार्रवाई की मांग

Tags:    

Similar News