पदमुक्त कांग्रेसियों ने फिर लगाए प्रियंका लाओ के पोस्टर, कहा हश्र देखो

Update: 2016-05-20 13:13 GMT

इलाहाबाद: कांग्रेस ने गुरुवार को जिन्हें पार्टी से बाहर कर दिया, शुक्रवार को उन्होंने हाईकमान से फिर वहीं मांग कर दी जिसके लिए उन्हें सजा दी गई थी। सोशल साइट पर प्रियंका गांधी को लाने का कैम्पेन चलाने वाले कांग्रेसी नेताओं को अनुसाशनहीन बता कर हटा दिया गया था। अगले ही दिन इन दोनों ने 4 राज्यों के चुनाव परिणाम का आइना दिखाते हुए फिर से प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ का नारा दे दिया।

मुहिम की सजा

-सोशल साइट पर प्रियंका को पार्टी में लाने की मुहिम चलाने वाले 2 जिला पदाधिकारियों को पार्टी ने पद से हटा दिया था।

-अगले ही दिन दोनों ने सोशल साइट पर फिर पोस्टर डाल दिए।

-पोस्टर में लिखा था "4 राज्यों की हार पर शोक जताओ,प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ"।

पहले भी सोशल साइट पर चला चुके हैं कैंपेन

नेतृत्व पर उंगली

-ये पोस्टर पदमुक्त किए गए नेताओं श्रीश चन्द्र दुबे और हसीब अहमद ने लगवाए हैं।

-पोस्टर पूरे कांग्रेस नेतृत्व पर उंगली उठा रहा है।

-हसीब अहमद ने कहा कि प्रियंका के अलावा कांग्रेस में कोई नहीं जो कांग्रेस को बचा सके।

पहले से छेड़ रखा है प्रियंका को लाने का अभियान

पहले भी आए कई पोस्टर

-दोनों के फेसबुक वाल पर लगे ये पोस्टर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

-कुछ पोस्टरों में लिखा है; प्रियंका कमिंग सून, इंदिरा रिटर्न्स पार्ट-2 और जुल्मो सितम की आंधी में देश को आस है गांधी में।

-इन पोस्टरों में पूरा गांधी परिवार मौजूद है।

-इन नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हीं की पूछ है, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

-हसीब अहमद ने कहा कि प्रियंका के बिना विधानसभा चुनाव लड़ा गया, तो उसका हश्र भी पांच राज्यों के चुनाव जैसा ही होगा।

Tags:    

Similar News