Firozabad News: ठेका सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना प्रदर्शन, ईओ आवास के गेट पर डाला मारा हुआ सुअर

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आज एकत्रित होकर नगरपालिका के जलनिगम कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2022-10-05 07:32 GMT

फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना प्रदर्शन, ईओ आवास के गेट पर डाला मारा हुआ सुअर

Firozabad News: फिरोजाबाद (Firozabad News) जिले के शिकोहाबाद में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आज एकत्रित होकर नगरपालिका के जलनिगम कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के ईओ के आवास के बाहर मरे हुए जानवर डालकर विरोध (Contract cleaning workers protest) दर्ज कराया। कर्मचारियों ने बताया की सफाई कर्मचारियों को लगभग 6 महीने का वेतन नहीं मिला (6 months salary not received) है। जिससे कर्मचारी भूख मरी की कगार पर है। इसी क्रम में आज कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया।

एक तरफ पूरे देश में विजयदशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर काम बंद हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं ठेका कर्मचारियों ने जलनिगम में मरे हुए जानवर भी फेंक दिए हैं। ताकि अधिकारी व नगर पालिका चेयरमैन उनकी मांगों को सुन सकें, कर्मचारियों का मानना है। कि यह पहला मौका नहीं है, जब वे हड़ताल पर हैं।

पूर्व में भी कई बार हुआ प्रदर्शन

इससे पहले भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पालिका में धरना दिया था, इसके बाद उन्होंने अर्धनग्न होकर भीख मांगी थी। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको एक माह का वेतन दिलवा कर मामला शांत करा दिया था, उसके बाद उन्हें बकाया वेतन का आश्वासन दिया था। आज तक जब उनकी मांग नही मानी गई तो उन्होंने आज सुबह वाटर वर्क्स पर पहुंचकर सफाई कार्य में लगे वाहनों को निकलने नही दिया। इसके बाद उन्होंने मरे हुए जानवर नगरपालिका के जलनिगम कार्यालय में डाल दिया।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले छह-सात महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। अधिकारी ठेकेदार को दोषी मानते हैं और ठेकेदार अधिकारियों पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से वह भुखमरी की कगार पर हैं। अब देखना यह होगा कि कर्मचारियों का इस तरह के विरोध के बाद नगर पालिका प्रशासन उनकी मांगों की कितनी सुनवाई करता है। नगर पालिका शिकोहाबाद में कुल ठेका सफाई कर्मचारियों की संख्या 325 के करीब है।

ईओ ने कहा नगर पालिका के पास नही है, पैसा

इस बारे में नगरपालिका के ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारी अभी भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने सफाई कार्य में लगे किसी भी वाहन को वाटर वर्क्स से निकलने नही दिया है। उन्हें समझाने का प्रयास चल रहा है, 10 महीने से उनको वेतन नहीं मिला है। क्योंकि नगर पालिका के पास उनको देने के लिए अभी पैसा नहीं है। कर्मचारियों को सुबह से कई बार समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। फिलहाल अभी भी बात चीत चल रही है।

Tags:    

Similar News