Covid BF 7 Variant Cases: राजधानी लखनऊ में फिर लौटा मास्क, देखें ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Covid BF 7 Variant Cases: सतर्कता का आलम यह कि लोग अब बिना मॉस्क के बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस से लेकर आम इंसान तक कोरोना को लेकर जागरूक हैं।

Update: 2022-12-24 13:48 GMT

Covid BF 7 Variant Cases (Ashutosh Tripathi)

Covid BF 7 Variant Cases: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ के लोगों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। अब लोगों ने मॉस्क पहनकर बाहर आना जाना शुरू कर दिया है। सतर्कता का आलम यह कि लोग अब बिना मॉस्क के बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस से लेकर आम इंसान तक कोरोना को लेकर जागरूक हैं। लखनऊ के लोग बिना मास्क के अब घर से बाहर नहीं निकल रहें हैं। ऐसा ही आलम आज यानी शनिवार को लखनऊ की सड़कों पर दिखा, जहं मास्क लगाए हुए लोग नजर आए।

हालांकि यूपी गवर्नमेंट भी इस पर कड़ी नजर बनायी हुई है। रैन बसेरा व अस्पतालों को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं, जिसमे इन्हें समय-समय पर सेनेटाइज करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

कोरोना को लेकर यूपी पुलिस सख्त हैं, इसके आने से पहले पुलिस विभाग अपने महकमें में गाइडलाइन जारी किए हैं। जिसमें कर्मचारियों को मास्क पहनने, सेनिटाइजर लगाने और सामाजिक दूरी के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को 100 फीसदी कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा गया है। इसी बीच एक पुलिस कर्मी मॉस्क लगाए ड्यूटी करते हुए नजर आए।


गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरतना शुरू कर दी हैं। लखनऊ के अस्तपतालों में लगभग ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार पेशेंट आ रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में 80-90 मरीज एडमिट हो रहे हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए विभिन्न हॉस्पिटल जैसे लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, सिविल, भाऊराव देवरस व अन्य अस्पतालों ने रोक-टोक शुरू कर दी है। पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन ने आदेश जारी कर कहा कि बिना मॉस्क के संस्थान में प्रवेश नहीं मिलेगा।


मरीज, तीमारदार, डॉक्टर, कर्मचारी सभी को कोविड प्रोटोकाल और जारी गाइडलाइन को सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कोविड के लक्षण वाले पेशेंट व तीमारदार की जांच के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News