लखनऊ में आउट ऑफ स्टॉक है ऑक्सीजन, जानिए सप्लायरों की हकीकत

न्यूजट्रैक ने सप्लायर्स से सिलेंडर के दाम पर बात करने की कोशिश की तो कुछ ने फोन काट दिए, कुछ ने कहा जब गैस होगी तब बताएंगे

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Ashiki
Update: 2021-04-15 10:54 GMT

Concept image (Photo- Social Media)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए भले ही सरकार ने तमाम तरह के इंतजाम किए हो, लेकिन उनके सारे प्रयास मरीजों की बेतहाशा बढ़ रही संख्या के आगे फेल साबित होते जा रहे हैं। न तो कोरोना मरीजों की समय से जांच हो पा रही है और न ही जांच के बाद समय से मरीजों का उपचार हो पा रहा है। मरीजों की मौत के बाद उनकी अंत्येष्टि की भी व्यवस्था करने में प्रशासन फेल नजर आ रहा है। लोग सरकार व प्रशासन के लचर रवैए से नाराज दिख रहे हैं।

इतना ही नहीं राजधानी में ऑक्सीजन की भी भारी कमी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही ऑक्सीजन सप्लायरों की लिस्ट को देखकर जब इसकी जांच पड़ताल की गयी तो पता चला कि अधिकांश के पास ऑक्सीजन नहीं है। कोई रात के बाद देने की बात कह रहा है तो कोई जुगाड़ लगाकर खाली सिलेंडर भरवाने का लालच दे रहा है।


न्यूज ट्रैक ने जब सोशल मीडिया में चल रही इस लिस्ट को आप भी चेक कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर ट्राई कर सकते हैं। हो सकता है आपकी जरूरत के समय कहीं से कोई मदद मिल जाए।

  1.  Murari Gas - Nadarganj - 9235302425 / 7311122386
  2. Parerhat Gas - Sarojini Nagar - 9654258981 / 9936232900
  3.  Ankur Gas - Lucknow - 7755844999 / 9839226406
  4.  Shubham Oxygen - Lucknow - 9415548499
  5.  Vent on Rent - Lucknow - 7080806920
  6.  Raghav Oudh Oxygen - Lucknow - 9616661656
  7.  Awadh Gas - Lucknow - 9335710295
  8.  Air 6 Portable Oxygen Can - Lucknow - 8090390300
  9.  Oxygen Wala - Lucknow - 8935090720
  10.  Manoj Gas - Lucknow - 9935580628
  11.  Vasu - Lucknow - 9044430691
  12.  Pratham Enterprises - Nishatganj - Corona Protection Kit Supplier & Portable Oxygen - 7235807158

न्यूज ट्रैक ने जब इन सप्लायर्स से सिलेंडर के दाम व अन्य चीजों पर बात करने की कोशिश की तो कुछ ने तत्काल फोन काट दिए और कुछ ने कहा जब गैस होगी तब दाम बताएंगे। वहीं अंकुर गैस के यहां से फोन उठाने वाले ने नाम तो नहीं बताया पर रात 10 बजे के बाद गैस मिलने की संभावना जरूर बता दी।


ऑक्सीजन वाला के यहां फोन उठाने वाले ने कहा कि अगर किसी के पास खाली सिलेंडर हो तो वह 99355-80628 पर संपर्क कर सकता है। जब इस पर फोन मिलाया गया तो वह मनोज गैस का निकला और लगातार बंद बताता रहा।

Tags:    

Similar News