लखनऊ के लिए खतरा बने जमाती, 1 दिन में 55 पॉजिटिव में 48 बाहरी जमात के

तब्लीगी जमात शहरवासियों के लिए खतरनाक बन गई है। उनकी हरकतों की वजह से राजधानी का सकून छिन गया है। शनिवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Update: 2020-04-19 04:40 GMT

लखनऊ: तब्लीगी जमात शहरवासियों के लिए खतरनाक बन गई है। उनकी हरकतों की वजह से राजधानी का सकून छिन गया है। शनिवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 54 पुरुष और एक महिला शामिल है। इसमें सात लखनऊ निवासी भी हैं। हेल्थ टीम ने शुक्रवार को 197 संदिग्ध मरीजों के सैंपल संग्रह किए। केजीएमयू में हुई जांच में 55 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

सीएमओ कार्यालय प्रवक्ता योगेश कुमार के मुताबिक 55 पॉजिटिव मरीजों में 48 तब्लीगी जमात के हैं। यह गैर जनपदों व राज्यों के निवासी हैं। वहीं, लखनऊ निवासी सात मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग: बुखार और जुकाम की दवा खरीदने वालों का रखना होगा रिकॉर्ड

इनकी हिस्ट्री भी तब्लीगी जमात व उनके कांटेक्ट पर्सन की है।48 तबलीगी जमात में 11 सहारनपुर, छह राजस्थान, 13 असम, 16 दिल्ली, एक झारखंड व एक अंडमान के निवासी हैं। ये सभी पुलिस की छापेमारी में राजधानी के अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए थे।

यह भी पढ़ें...पुलिस विभाग पर कोरोना अटैक: इंस्पेक्टर की वायरस से मौत, सदमे में खाकी

इसके अलावा लखनऊ के नयागांव नजीराबाद निवासी दो, तीन तोपखाना सदर बाजार निवासी तीन और कसाईबाड़ा निवासी दो हैं।मरीज राजधानी में कोरोना मरीजों की सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने शाम को रिपोर्ट अपडेट की गई। इसमें कुल 175 कोरोना पॉजिटिव शहर में मिले। इसमें लखनऊ के 105 हैं। इसमें अधिकतर तब्लीगी जमात के संपर्की हैं। वहीं 26 सहारनपुर, 17 असम, नौ राजस्थान, एक झारखंड, 16 दिल्ली, एक अंडमान का पॉजिटिव मरीज हैं। यह सभी तब्लीगी जमात के हैं।

Tags:    

Similar News