अपराधी हुए बेखौफ, गोलीबारी की ताबड़तोड़ वारदातों में 2 लोगों की मौत

बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में परिवार के मुखिया लालजी यादव की पत्नी जियला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में अवकाश पर आए सीआरपीएफ के जवान दुर्गविजय नाथ समेत दो लोग घायल हो गए।

Update: 2016-08-29 11:36 GMT

गोरखपुर: सहजनवा और खोराबार थाना इलाकों में ताबड़तोड़ दो खूनी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 12 घंटे के भीतर हुई इन घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

घर पर फायरिंग

-पहली घटना में सहजनवा थाना क्षेत्र के बोकटा गांव में बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

-इस गोलीबारी में परिवार के मुखिया लालजी यादव की पत्नी जियला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

-गोलीबारी में अवकाश पर आए सीआरपीएफ के जवान दुर्गविजय नाथ समेत दो लोग घायल हो गए।

-परिजनों ने एक जनप्रतिनिधि और उसके दो भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के उड़े होश

-इस घटना के कुछ घंटों के भीतर ही खोराबार थाने के तारामंडल इलाके में हुई गोलीबारी ने पुलिस विभाग के होश उड़ा दिए।

-इस गोलीबारी में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी अब्दुल रशीद के रूप में हुई है।

-दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News