नदी छोड़ खेत पहुंचा मगरमच्छ, गांव वालों के उड़े होश, मचा कोहराम

Update: 2016-04-29 10:47 GMT

शाहजहांपुर: अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मजरा भरथौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक मगरमच्छ को खेत में जाते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई।

वन विभाग को सूचना दी गई। चार घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।

झाड़ियों के पीछे मगरमच्छ

 

क्या है मामला ?

-मजरा भरथौली गांव की घटना।

-गांव निवासी विजेंद्र सिंह गुरुवार सुबह करीब अपने घर के पीछे खेत में जा रहे थे।

-खेत में उन्हें झाड़ियों के पत्ते हिलते दिखे।

-विजेंद्र ने पास जाकर देखा तो झाड़ी के पीछे उन्हें 6 फीट का मगरमच्छ दिखा।

भीड़ देखकर खेत में चला गया

-विजेंद्र के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

-भीड़ को देख मगरमच्छ वहां से भागकर पास के खेत में चला गया।

-गांव वालों ने लाठी-डंडे से मगरमच्छ को घेरे रखा और वन विभाग की टीम को सूचित किया।

-सूचना देने के चार घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।

खेत की ओर भागता मगरमच्छ

वन विभाग से खफा हैं गांव वाले

-गांव वालों का कहना है कि सुबह करीब 6 बजे मगरमच्छ को देखा गया था।

-लेकिन सूचना देने के चार घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

-इतनी बड़ी लापरवाही देख गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

क्या कहते हैं डीएफओ ?

डीएफओ एनपी सिंह के मुताबिक मगरमच्छ के खेत में देखे जानकारी मिली। सूचना वन विभाग को दी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमछ को पास की गंगा में छोड़ दिया।

 

Tags:    

Similar News