किराएदार लड़कियों का घर पर कब्जा, मकान मालिक को निकाल गेट पर डाला करंट

Update: 2016-04-12 06:01 GMT

कानपुर: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में रहने वाली एक महिला के घर पर किराए पर रहने वाली तीन लड़कियों ने कब्जा जमा लिया। लड़कियों ने अपने पुरुष मित्रों के साथ मिलकर महिला व उसके बच्चों को बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने महिला से मारपीट करते हुए वापस घर आने पर गर्म पानी डालकर जला देने की धमकी भी दी।

Full View

क्या है मामला

-केशवपुरम इलाके में सुनीता दुबे का मकान है।

-उनके मकान में पिछले कई सालों से तीन लड़कियां किराए पर रह रही हैं।

-लड़कियों ने सोमवार को अपने करीब 10 पुरुष मित्रों के साथ मिलकर घर पर कब्जा कर लिया।

यह भ्‍ाी पढ़ें... जमीन को लेकर भाई बन गया भाई का दुश्मन, खेत में दौड़ाकर मारी गोली

गेट पर लगाया करंट

-उन्‍होंने मकान की मालकिन सुनीता व उनके बच्चों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

-इतना ही नहीं लड़कियों ने कहा कि अगर कोई भी घर आएगा तो उस पर खौलता हुआ पानी डाल देंगे।

-लड़कियों ने गेट पर तार से करंट दौड़ा दिया है, वहीं पीड़िता एक महिला रिश्‍तेदार संग अपने घर के बाहर बैठी है।

यह भ्‍ाी पढ़ें... माल्या ने कब्जाई वक्फ बोर्ड की जमीन, अखिलेश ने नहीं लिया एक्शन : रिजवी

पीड़िता का बेटा

इंस्‍पेक्‍टर ने पीड़िता की फाड़ी तहरीर

-पीडि़ता ने थाने पहुंकर मदद मांगी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

-करीब 5 घंटे तक पीड़िता को यह कहकर इंतजार कराया गया कि इंस्पेक्टर साहब बाहर गए हैं।

-हद तो तब हो गई जब इंस्पेक्टर साहब मिले तो उन्होंने उसकी तहरीर ही फाड़ दी।

-महिला के मुताबिक इंस्‍पेक्‍टर ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवा ली।

घर न मिला तो कर लूंगी आत्‍मदाह

-पीड़िता सुनीता दुबे का कहना है कि पुलिस से उन्‍हें न्याय नहीं मिल रहा है।

-अगर उन्‍हें घर वापस नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ आत्‍मदाह कर लेंगी।

Tags:    

Similar News