Mahoba: वोट की कीमत मौत ! पेड़ से लटका मिला शव, रियल विलेन बना ग्राम प्रधान

Mahoba News: महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव में दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Report :  Imran Khan
Update:2022-10-23 20:05 IST

Mahoba : लापता युवक का पेड़ में लटका मिला शव

Mahoba Crime News: यूपी के महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र मझलवारा गांव में दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने के चलते ग्राम प्रधान ने रंजिशन हत्या करवायी है। वहीं, सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

क्या है मामला?

यह मामला महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझलवारा गांव का है। रविवार (23 अक्टूबर 2022) को स्थानीय निवासी 35 वर्षीय युवक जयसिंह राजपूत का शव पेड़ में लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या आरोप लगाया है। मृतक के परिजन जंग बहादुर, बलराम और भगवती ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने पर ग्राम प्रधान पुरन श्रीवास ने रंजिशन जयसिंह की हत्या कर दी। इन दोनों पक्ष में पहले भी एक विवाद हो चुका है।

दोनों पक्षों में पहले भी हो चुका है विवाद 

बताया जाता है कि, ग्राम प्रधान द्वारा गांव में लगवाए गए हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मृतक जयसिंह का विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा भी दोनों पक्षों की ओर से लिखवाया गया था। वह रंजिश अभी भी जारी है। इसी बीच दो दिन पूर्व जयसिंह राजपूत लापता हो गया था। रविवार को गांव के बाहर एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। शव देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

खफा था ग्राम प्रधान 

मृतक के परिजन बताते हैं, कि सभी लोग जयसिंह की तलाश में जुटे थे। मगर, आज शव पेड़ में लटका मिला। परिवार के लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान वोट न देने से ग्राम प्रधान खफा था। रंजिशन हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि, ग्राम प्रधान की तरफ से कई बार अंजाम भुगतने की धमकी दी जा चुकी है। उन्हें शक है कि ग्राम प्रधान ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

अंतिम बार ग्राम प्रधान के साथ ही दिखा था मृतक 

परिवार के लोग बताते हैं कि दो दिन पूर्व मृतक जयसिंह राजपूत, ग्राम प्रधान के साथ ही देखा गया था। उन्होंने ग्राम प्रधान पर ही हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहना है पुलिस का?

शहर कोतवाल बलराम सिंह बताते हैं कि 'वारदात को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध मौत की स्थिति साफ हो पायेगी। परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।'

Tags:    

Similar News