एटा: जेसीबी ने सड़क पर खेल रहे मासूम को रौदा, मौत

शनिवार की दोपहर तीन बजे रामशरन जब ईट पथाई का कार्य कर रहे थे और उनका 10 माह का बच्चा भी उनके साथ था और वह पास में ही खेल रहा था।तभी पास में खेल रहे बच्चे को जे सी बी ने कुचल दिया।

Update: 2019-05-05 13:42 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर

एटा: जनपद की थाना कोतवाली देहात छेत्र के ग्राम डेकी फड़ बडेरा मैं ग्राम प्रधान सुरेश का ईट भट्टा है जिस पर अभी ईद पथाई का काम चल रहा था। शनिवार की दोपहर तीन बजे रामशरन जब ईट पथाई का कार्य कर रहे थे और उनका 10 माह का बच्चा भी उनके साथ था और वह पास में ही खेल रहा था।

ये भी पढ़ें...एटा : रोडवेज बस व ट्रक में हुई भिड़ंत में 25 लोग घायल आधा दर्जन गंभीर

तभी पास में खेल रहे बच्चे को जे सी बी ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात पंकज मिश्रा ने बताया कि जनपद जालौन के थाना डकोर के ग्राम कुसमिलिया निवासी रामशरण अपने परिवार के साथ सुरेश प्रधान के भट्टे पर रहकर ईट पथाई का कार्य कर रहा था।

ये भी पढ़ें...एटा: सपा नेता द्वारा आचार संहिता उल्लंघन करने पर FIR दर्ज

तभी भट्टा मालिक का पुत्र जे सी बी लेकर आया और उसने वहाँ खेल रहे बच्चे को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामशरन की सूचना पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नामजद दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक जे सी बी चालक फरार था।

ये भी पढ़ें...एटा में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से बरामद की 2. 25 लाख कैश

Tags:    

Similar News