Lucknow News: राजनाथ सिंह ने घर जाकर मनाया 95 वर्षीय पंडित यज्ञ देव शर्मा का जन्मदिन, ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

Lucknow News: रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार देर रात गोमती नगर के विपुल खंड में जन कल्याण समिति संरक्षक 95 वर्षीय पंडित यज्ञ देव शर्मा के घर पहुंचकर जन्मदिन मनाया।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-11-15 07:57 GMT

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पंडित यज्ञ देव शर्मा को केक खिलाते हुए (सोशल मीडिया) 

Lucknow News: भारत सरकार में रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार देर रात गोमती नगर के विपुल खंड में जन कल्याण समिति संरक्षक 95 वर्षीय पंडित यज्ञ देव शर्मा के घर पहुंचकर उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही बुजुर्ग को अपने हाथ से केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उसके बदले बुजुर्ग पंडित यज्ञ देव शर्मा ने राजनाथ सिंह को आशीर्वाद दिया। राजनाथ सिंह के साथ इस मौके पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

रक्षामंत्री ने अपने हाथ से खिलाया केक

राजनाथ सिंह ने महानगर प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम के उपरांत गोमतीनगर जन कल्याण समिति संरक्षक पंडित यज्ञ देव शर्मा 95 वर्षीय के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जन्मदिन के अवसर पर रक्षामंत्री ने साथ मिलकर केक काटा साथ ही राजनाथ सिंह ने अपने हाथों से उनको केक भी खिलाया। इस भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा, महामंत्री त्रिलोक सिंह, समिति अध्यक्ष डॉ वीके सिंह और सचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे। तो वहीं यज्ञ देव शर्मा की पत्नी कांता पंडित, उनके पुत्र विवेक पंडित, पुत्रवधू अंजलि पंडित और पौत्र अनन्य पंडित पारिवारिक सदस्यों में भी उपस्थित रहे।

आज राजनाथ सिंह के शहर में यह कार्यक्रम 

राजनाथ सिंह अपने इस तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर मंगलवार की दोपहर आज 3:30 बजे ऐशबाग वार्ड, सुदर्शन पुरी बस्ती में धानुक समाज के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे क्षत्रिय लॉन राजाजीपुरम में आवासीय कल्याण समिति से भेंट कर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन जनसंवाद कार्यक्रम के बाद वह शाम 5:30 बजे दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे। रात्रि 8:30 यहियागंज गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे और गुरुद्वारे से दिलकुशा आवास वापस जाएंगे। जबकि कल बुधवार कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेंने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Tags:    

Similar News