लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने खेली 'फूलों की होली', देखें ये तस्वीरें

Lucknow News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साथ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'मेक इन इंडिया' के बारे में बताते हुए कहा कि हमें भारत की धरती पर सारे सामान तैयार करने है, जिससे भारत निर्यात कर सके।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Praveen Singh
Update: 2022-04-03 15:05 GMT

Defense Minister Rajnath Singh and Deputy CM Brajesh Pathak

Lucknow News: डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित होली-मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि मैंने दिल्ली में आस-पास के राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ होली ज़रूर मनाई थी। लेकिन, मेरा मन लखनऊ के लोगों के साथ होली मनाने का था। भारत दुनिया का एक ऐसा देश है, जो त्योहारों का देश है। जब भी हम कोई त्यौहार या पर्व मनाते हैं, तो हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होता है। हर पर्व के पीछे एक उद्देश्य होता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम पांच साल तक लोकतंत्र का पर्व मनाते हैं।

'उत्तर प्रदेश में हुआ बड़ा परिवर्तन'

लखनऊ महानगर द्वारा रखे गए कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है।


38 वर्षों में लगातार दो बार कोई राजनीतिक पार्टी सरकार नहीं बना पाई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बड़ा परिवर्तन लाया है। यदि सरकार बनी, तो भारतीय जनता पार्टी की बनी। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में हमारी सरकार आई है, तब से अंतरराष्ट्रीय पटल पर मज़बूत हुआ है। पहले भारत को दुनिया कमजोर मानती थी, बात नहीं सुनती थी। अब भारत कुछ भी बोलता है, दुनिया कान खोलकर सुनती है।

'400 बिलियन डॉलर का किया निर्यात'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'मेक इन इंडिया' के बारे में बताते हुए कहा कि हमें भारत की धरती पर सारे सामान तैयार करने है, जिससे भारत निर्यात कर सके। अब तक का सबसे ज़्यादा निर्यात 400 बिलियन डॉलर का हमने इस बार किया।


'मेक इन इंडिया, मेक फ़ॉर इंडिया' के जरिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में सामान बनाने को कहा जा रहा। उन्होंने बताया, "भारत; 'आत्मनिर्भर भारत' बन रहा है। राज्यसभा में 1988 के पास किसी के पास साफ़ बहुमत नहीं था। अब भारतीय जनता पार्टी 100 सीटों के साथ बैठी हुई है। भारत की अधिकांश जनता, दुनिया के बड़े-बड़े देशों ने कोरोना प्रबंधन के मामले में भारत की तारीफ़ की है।"

दुनिया का नंबर-1 शहर बनेगा 'लखनऊ'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने बताया कि पूरे देश के लोकसभा क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे, तो लखनऊ उसमें तेज़ी से विकास कर रहा है। आज़ादी के बाद मात्र एक वॉटर वर्क्स था। अब दूसरे की आधारशिला रखने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में लखनऊ पूरे भारत का ही नहीं, दुनिया का नंबर-1 शहर बनेगा।


'शहर को जाम से मुक्ति दिलाई'

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य कर रहें। चाइना को मुंहतोड़ जवाब दिया। लखनऊ के विकास का कार्य किया। उन्होंने राजनाथ सिंह के विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर, पश्चिम, पूर्व क्षेत्र सहित हर ओर पुल बनाए। जिससे शहर को आंतरिक जाम से मुक्ति मिली।

इस होली मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टण्डन, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पार्षद रजनीश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News