Rapid Rail: 60 मिनट में गाजियाबाद से मेरठ का सफर, इस दिन पहुंचेगी रैपिड रेल, जानें विशेषता और सफर की जानकारी

Delhi-Meerut Rapid Rail: 7 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सुपरफास्ट रैपिड रेल मिलने वाली है, जिसके बाद यह आगामी 14 मई को गाजियाबाद पहुंच जाएगी।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update: 2022-05-06 11:05 GMT

रैपिड रेल (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rapid Rail: गाजियाबाद (Ghaziabad) और मेरठ (Meerut) के बीच सफर करने वाले लोगों को ज़ल्द ही भारत सरकार (Central Government) की ओर से एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यह खुशखबरी विशेषकर उन लोगों के लिए है जो गाजियाबाद से मेरठ के बीच का सफर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। आपको बता दें कि अब कल ही यानी 7 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सुपरफास्ट रैपिड रेल (Superfast Rapid Rail) मिलने वाली है, जिसके बाद यह आगामी 14 मई को गाजियाबाद पहुंच जाएगी। जिसके बाद कुछ ही समय में इस रैपिड रेल का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस सुपरफास्ट रैपिड रेल सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) की मदद से अब गाजियाबाद से मेरठ के बीच की यात्रा महज 60 मिनट में तय हो जाएगी। यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन की हालत किसी से भी छुपी नहीं है। इस रैपिड रेल का निर्माण गुजरात की सावली में बंबारडियर कंपनी द्वारा पूरा किया है, जिसकी 6 कोच अब कल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को सौंप दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह सुपरफास्ट रैपिड रेल परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

कल गुजरात से गाजियाबाद के लिए निकलेगी रैपिड रेल

कल 7 मई को गुजरात के सावली में बंबारडियर प्लांट (Bombardier Plant) से निकलने के बाद रैपिड रेल को सड़क मार्ग से गुजरात पहुंचने में 14 मई तक का समय लगेगा। जिसके बाद गाजियाबाद पहुंचने के साथ ही रैपिड रेल का परीक्षण और ट्रायल रन के बाद ज़ल्द ही इसका पूर्ण संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सावली में बंबारडियर प्लांट में अन्य कोचों का निर्माण कार्य जारी है।

82 किमी का सफर 60 मिनट में होगा तय

गाजियाबाद और मेरठ के बीच संचालित होने वाली इस रैपिड रेल परियोजना की दूरी 82 किमी है, जो कि दी गई जानकारी के अनुसार यह रैपिड रेल महज 60 मिनट में तय कर लेगी। इसी के साथ इस दूरी का पूर्ण संचालन आगामी 2025 तक बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा कर किया जाएगा और इसपर कुल 30 रैपिड रेल ट्रेनें दौड़ेंगी।

इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की मानें तो यह रैपिड ट्रेनें 160 किमी/घंटे की परिचालन गति और करीब 100 किमी/घंटे की औसत गति के साथ देश की सबसे तेज ट्रेनें साबित होंगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News