Agra News: डेनमार्क के प्रिंस पहुंचे आगरा, ताजमहल का किया दीदार
Agra News: डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ रविवार को ताजनगरी पहुंची। यहां उनका फोक डांस से स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताज देखने पहुंचे।;
File Photo of Denmark Prince and Princess (Pic: Social Media)
Agra News: डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ रविवार को ताजनगरी पहुंची। यहां उनका फोक डांस से स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताज देखने पहुंचे। इसके बाद वह आगरा किला देखने के लिए पहुंचेंगे। रविवार को डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस के यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा दुरूस्त कर दी गई। वह करीब साढ़े 4 घंटे ताज नगरी में ठहरेंगे। इसी समय में वह ताजमहल और किला दोनों का दीदार करेंगे।
विशेष तौर से किया स्वागत
प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने करीब सुबह 10:30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किए। यहां पर उनका विशेषतौर से अभिवादन किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह होटल अमर विलास पहुंचे। वह यहां करीब 10 मिनट तक रुके।
इसके बाद सीधे ताजमहल देखने के लिए निकल गए। वह एक ओपन कार से ताज पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर का भ्रमण किया और ताजमहल को निहारा। साथ ही उन्होनें फोटो खिंचवाई। यहां वह लगभग एक घंटे तक रूके। इसके बाद वापस होटल पहुंचे। यहां आराम करने के बाद वह आगरा किला देखने जाएंगे। आगरा किला में करीब 30 मिनट बिताने के बाद वह खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे।
रविवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल खुला रहेगा। सुरक्षा कारणों से ईस्ट गेट से सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक बंद किया गया था। इसी तरह आगरा किला भी टूरिस्टों के लिए खुला रहेगा। दोपहर में 1 से 2 बजे के बीच सिर्फ 1 घंटे के लिए पर्यटकों का प्रवेश और निकास बंद रहेगा।