फिजी गणराज्य की उप सभापति बोलीं- भारत से है सदियों पुराना संबंध

दीपोत्सव-2019 के तहत आज अयोध्या में प्रातः साकेत महाविद्यालय से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई।

Update: 2019-10-26 15:52 GMT

अयोध्या: दीपोत्सव-2019 के तहत आज अयोध्या में प्रातः साकेत महाविद्यालय से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई।

जिसे फिजी गणराज्य की संसद की उप सभापति वीना भटनागर जी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह शोभा यात्रा अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पर सम्पन्न हुई।

इस शोभा यात्रा में 11 रथों पर 11 प्रसंगों पर आधारित रामलीला के कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया गया। देश-विदेश से आए कलाकारों में से कई कलाकारों ने मुखौटे लगाकर प्रदर्शन किया।

इन झांकियों में रावण अत्याचार/पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम जन्म के बधावा गीत व बाल लीला, केवट प्रसंग, पंचवटी, अहिल्या उद्धार, सीता-हरण, ताड़का वध, रामेश्वरम सेतु निर्माण, राम वनवास, राम-रावण युद्ध तथा राम दरबार के प्रसंगों का चित्रण किया गया है।

ये भीं पढ़े...अयोध्या केस: राम लला विराजमान की ओर से SC में जवाब दाखिल, कहा- पूरी जमीन मिले

शोभा यात्रा का भारी संख्या में श्रद्धालुओं, भक्तगणों और नागरिकों ने करतल ध्वनि और हर्षोल्लास से स्वागत करते हुए आनन्द उठाया।

इस अवसर पर फिजी गणराज्य की संसद की उप सभापति एवं मंत्री वीना कुमार भटनागर जी ने अयोध्या के दीपोत्सव-2019 के भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि वे स्वयं को बहुत ही गौरवान्वित एवं खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि फिजी गणराज्य के भारत से सदियों पुराने सम्बन्ध हैं। उप्र. सरकार की तरफ से मिले प्यार, सम्मान एवं आदर से बहुत खुश हूँ। उन्होंने फिजी गणराज्य की तरफ से अयोध्यावासियों के प्रति अपना प्यार एवं सम्मान व्यक्त किया।

मुख्य सचिव सूचना, अवनीश कुमार अवस्थी ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से वीणा कुमार भटनागर जी का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि उप-सभापति जी का उ.प्र. से विशेष सम्बन्ध एवं लगाव है।

शोभा यात्रा में मध्य प्रदेश का भंगोरियन नृत्य, बुन्देलखण्ड का दिवारी, लोकनृत्य, कौशाम्बी का मसंगवीर, भदोही का भोजपुरी लोकगायन, गाजीपुर का मरदा धोबिया लोक नृत्य तथा आजमगढ़ धोबिया लोकनृत्य तथा संस्कृति दल के कलाकारों द्वारा पूरी शोभायात्रा के दौरान साकेत महाविद्यालय से लेकर राम कथा पार्क तक लगातार प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें...अद्भुत दिवाली: 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, जानिए पूरा कार्यक्रम

Tags:    

Similar News