Gurmeet Ram Rahim का गाना 'साड्डी नीट दीवाली..'लांच होते ही कर रहा ट्रेंड, हनीप्रीत अब 'रूहानी दीदी'

गुरमीत राम रहीम ने हनी प्रीत का नाम बदल दिया। हनीप्रीत अब 'रूहानी दीदी' के नाम से जानी जाएंगी। डेरे की कमान अन्य के हाथों दिए जाने पर उन्होंने कहा, हम हैं..हम थे..और हम ही रहेंगे।

Report :  Paras Jain
Update: 2022-10-25 14:36 GMT

गुरमीत राम रहीम

Gurmeet Ram Rahim New Song : हरियाणा की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने डेरा की गद्दी सौंपने को लेकर चल रही सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, डेरा प्रमुख वही रहेंगे। दीवाली के मौके पर गुरमीत राम रहीम ने एक गाना भी लांच किया। 'साड्डी नीट दीवाली'..बोल वाले इस गाने के लॉन्च होते ही ये ट्रेंड करने लगा।

गुरमीत राम रहीम ने हनी प्रीत का नाम बदल दिया। हनीप्रीत अब 'रूहानी दीदी' के नाम से जानी जाएंगी। डेरे की कमान किसी अन्य के हाथों दिए जाने के सवाल पर गुरमीत राम रहीम ने कहा, हम हैं..हम थे..और गद्दी पर हम ही रहेंगे।' बता दें, इस बार राम रहीम ने डेरे पर ही दिवाली मनाई। डेरा प्रमुख इस वक्त 40 दिनों के पेरोल पर हैं। वो डेरा सच्चा सौदा आश्रम, बरनावा पर हैं। बरनावा यूपी के बागपत जिले में है।


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा गाना

हरियाणा की सुनारिया जेल से 40 दिन की पेरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इस बार दीपावली पर्व बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में मनाया। आश्रम में दिवाली की धूम रही। इसी दौरान डेरा प्रमुख ने 'साड्डी नीट दीवाली..' नाम से एक गाना भी लांच किया जो इस समय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

व्यूज लाखों पार

ऑनलाइन संदेश देने के बाद जैसे ही ये गाना लांच किया गया, तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। डेरा अनुयायियों ने इस गाने को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर डालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में इस गाने के व्यूज लाखों पार कर गए।


गाने में गुरु के साथ दिखे राम रहीम

इस गाने 'साड्डी नीट दीवाली' में गुरमीत राम रहीम पूर्व समय में अपने गुरु शाह सतनाम सिंह के साथ भी नजर आ रहे हैं। दीपक जलाते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डेरा सच्चा सौदा को अंदर से कितना भव्य रूप दिया गया है। रंगीन बल्बों, फूलों से डेरे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस गाने में दीपावली पर्व पर सभी लोगों को संदेश दिया गया है कि वे नशावृत्ति, जुआ से कोसो दूर रहें।

पहले भी कई गाने लांच कर चुके हैं डेरा प्रमुखDiwali पर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने लांच किया गाना- जारी होते ही ट्रेंड करने लगा 'साड्डी नीट दीवाली' गानायाद दिला दें कि, इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम अपने कई गाने लांच कर चुके हैं, लेकिन इस बार इस दीपावली पर लांच हुए गाने के अलग ही मायने हैं। जेल से पेरोल पर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने इस तरह की गतिविधियों से पहली बार हिस्सा लेते हुए अपने अनुयायियों के साथ अन्य लोगों को भी संदेश दिया है।

Tags:    

Similar News