दूल्हा बने भोले के पीछे भक्तों ने की बम-बम, जयकारों से गूंजा शिवालय

Update: 2016-03-07 09:48 GMT

आगरा: शिवरात्रि की पावन बेला पर शिव मंदिरों में बाबा भोले को दूल्हे की तरह तैयार किया गया है। शिव मंदिरों के कपाट खुलते ही भोले के भक्त हर-हर महादेव की हुंकार के साथ जलाभिषेक करने उमड़ पड़े।

शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा चाक-चौबंद

-शिवरात्रि के मौके पर आगरा के सभी शिव मंदिरों की विशेष साज-सज्जा की गई है।

-कैलाश राजेश्वर मनकामेश्वर बल्केश्वर रावली और पृथ्वीनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

-प्राचीन बटेश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर कैलाश और बल्केश्वर में कावंड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

-मंदिरों के बाहर जगह-जगह ठंडाई और भंडारे के आयोजन किया गया है।

-हर मंदिर पर थानाध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

-सिकंदरा कैलाश रावली मनकामेश्वर सहित अन्य मंदिरों की जिम्मेदारी सीओ को दी गई है।

जेबकतरों की रही चांदी

-कुछ मंदिरों की भीड़ में जेबकतरों ने खूब हाथ साफ किया।

-मनकामेश्वर मंदिर पर शिवभक्त सुनीता की चेन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया।

-बल्केश्वर में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई हो गई।

 

मनकामेश्वर के महंत ने क्या कहा?

मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी के अनुसार यह नक्षत्र 55 साल बाद आया है। सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगी। आज बाबा भोले को दूल्हे की तरह सजाया गया है। शाम को आरती के बाद जागरण होगा। जागरण के बाद कपाट बंद किए जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News