UP: दिनेश कुमार सिंह ने ली उप लोकायुक्त पद की शपथ, जानिए इनके बारे में

आज लोक आयुक्त प्रशासन उप्र विभूति खण्ड गोमती नगर के कार्यालय के सभागार में दिनेश कुमार सिंह ने उप लोक आयुक्त के पद की शपथ ली।

Update: 2020-06-06 15:29 GMT

लखनऊः सेवानिवृत्त एचजेएस दिनेश कुमार सिंह को उप लोक आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। आज उन्होनें कार्यभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति की है।

दिनेश कुमार सिंह ने ली उप लोक आयुक्त पद कि शपथ

आज लोक आयुक्त प्रशासन उप्र विभूति खण्ड गोमती नगर के कार्यालय के सभागार में दिनेश कुमार सिंह ने उप लोक आयुक्त के पद की शपथ ली। इस अवसर पर लोक आयुक्त, न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने दिनेश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त एचजेएस को उप लोक आयुक्त के पद पर विधि द्वारा यथास्थापित भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा,

ये भी पढ़ें- लेफ्ट और राइट में बंटा अमेरिका का सोशल मीडिया

निष्ठा रखने तथा सम्यक् प्रकार से और श्रद्धा-पूर्वक तथा अपनी पूरी योग्यता, ज्ञान एवं विवेक से अपने पद के कर्तव्यों का भय तथा पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना पालन करने की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण का संचालन सचिव, पंकज कुमार उपाध्याय, एचजेएस द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

ये अतिथि रहे मौजूद

 

ये भी पढ़ें- लेफ्ट और राइट में बंटा अमेरिका का सोशल मीडिया

गणमान्य अतिथियों में उप लोक आयुक्त श्री शम्भू सिंह यादव , अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, गृह, श्रीमती प्रेम कला सिंह, पूर्व चेयरमैन कामर्षियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ, प्रदीप दूबे, प्रमुख सचिव, विधान सभा, डॉ रजेश सिंह, प्रमुख सचिव, विधान परिषद, जेपी सिंह, प्रमुख सचिव, न्याय एवं न्याय विभाग के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी तथा लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी तथा सतर्कता व अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

Tags:    

Similar News