औरैया : सपा छोड़ कर आए जिला उपाध्यक्ष, थामा कांग्रेस का दामन

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Published By :  Shraddha
Report By :  Pravesh Chaturvedi
Update: 2021-04-09 13:54 GMT

photos (social media)

औरैया। चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियों में उठापटक शुरू हो जाती है। लोग अपना वर्चस्व कायम करने के लिए पार्टियों को बाय-बाय कहते हुए नई नई पार्टियों में शामिल होकर अपना दम दिखाने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ने उपेक्षा से आजिज आकर पार्टी को बाय-बाय कह दिया है और उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम कर नए सिरे से अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने सपा से इस्तीफा दे दिया

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसको देखते हुए सभी पार्टियां अपने दांव पेच अजमा रही हैं। शुक्रवार को सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। मोहम्मद नसीम कहा कि सपा में अल्पसंख्याकों कोई तवज्जो नहीं दिया जाता है। वहां पर सिर्फ चाटुकारों और एक जाति विशेष को ही महत्व दिया जाता है। इससे खिन्न होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में एक आम कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कार्य करता रहूंगा। साथ ही पार्टी के मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने वार्ता के दौरान दी जानकारी

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस का अस्तित्व बढ़ता हुआ देखकर अन्य पार्टियों से लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हर जाति व वर्ग के लोगों का सम्मान सुरक्षित रहता है।

फोटोज (सोशल मीडिया)

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सभी जातियों को एक साथ लेकर चलना है

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सभी जातियों को एक साथ लेकर चलना है। शिववीर दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिला पंचायत सदस्य पदों के 23 सदस्यों को चुनाव मैदान पर उतारेगी और कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News