आधी रात DM चंद्रकला ने संभाला चार्ज, ट्रांसफर ऑर्डर निकलते ही मेरठ पहुंचीं

Update: 2016-09-15 03:25 GMT

मेरठ: डीएम बी चंद्रकला ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से सबको चौंका दिया है। हमेशा सक्रिय रहने वाली बिजनौर की डीएम बी. चंद्रकला का बुधवार शाम ट्रांसफर हुआ तो वो आधी रात को ही चार्ज लेने के लिए मेरठ पहुंच गईं। रात 11:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य कोषागार ऑफिस में उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। मेरठ के डीएम जगतराज त्रिपाठी का तबादला बिजनौर किया गया है।

यह भी पढ़ें... VIDEO: DM चंद्रकला ने फरियादी को कहा- गंदी औरत, ऑफिस से निकाला बाहर

खुले में शौच रोकने का चलाया जाएगा अभियान

-डीएम बी चंद्रकला ने मेरठ पहुंचकर कहा कि शासन की योजनाओं को मेरठ में प्राथमिकता से लागू कराया जाएगा।

-बिजनौर में खुले में शौच रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया था।

-यहां भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

-महिला और बाल कल्याण पर विशेष फोकस होगा।

-मेरठ के संवेदनशीलता को देखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर बेहतर जिला बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यूपी की चर्चित डीएम

-बी. चंद्रकला उत्तर प्रदेश में बहुत चर्चित डीएम हैं। वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

-हमीरपुर में स्कूली बच्चे उन्हें 'डीएम दीदी' कहते थे तो मथुरा में उनकी पहचान 'लेडी सिंघम' की थी।

-भ्रष्ट और नकारे कर्मचारियों-अधिकारियों में उनका खौफ रहता हैं।

केंद्रीय विद्यालय से की है 12 वीं की पढ़ाई

-बी चंद्रकला का आईएएस ऑफिसर बनने का सफर संघर्षों भरा रहा।

-चंद्रकला का जन्म आंध्र प्रदेश के रामागुंडम में हुआ था।

-केंद्रीय विद्यालय से 12वीं तक पढ़ाई की। हैदराबाद के कोटि वुमन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की।

शादी के बाद पढ़ाई

-चंद्रकला की शादी होने के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए किया।

-शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। पति ने उनका पूरा साथ दिया।

-चंद्रकला ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने की ठान ली और इसे सच करके दिखाया।

यह भी पढ़ें...किंजल सिंह और बी चंद्रकला का ट्रांसफर, 22 DM सहित 67 IAS इधर से उधर

दो महीने ही डीएम रहे जगतराज

-27 जुलाई को यहां आने वाले डीएम जगतराज त्रिपाठी दो माह मेरठ डीएम नहीं रह पाए।

-इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा, उप जिलाधिकारी मेरठ हर्षिता माथुर, मवाना अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

आगे की स्लाइड में देखें फोटोज...

Tags:    

Similar News