Sant Kabir Nagar: सिंचाई के लिए खेत पर गए पिता-पुत्र की गला रेतकर निर्मम हत्या, इलाके में मातमी सन्नाटा

Sant Kabir Naga Crime News: जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में पानी चला रहे पिता-पुत्र की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Report :  Amit Pandey
Update: 2022-08-18 07:30 GMT

घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस 

Sant Kabir Naga News : उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में पानी चला रहे पिता-पुत्र की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सोनम कुमार (Sant kabir nagar SP Sonam Kumar) ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है मामला? 

यह मामला संत कबीर नगर जिले (Sant Kabir Nagar District) के कोतवाली खलीलाबाद (Kotwali Khalilabad) के इमिलडिहा गांव की है। यहां खेत में पानी चला रहे पिता-पुत्र की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों रात के वक्त सिंचाई के लिए गए थे। सुबह दोनों का शव बरामद हुआ।

लोगों ने पड़ा देखा शव 

इमिलडीहा निवासी गनेश चौहान (65 वर्ष) बेटे धर्मवीर (16 वर्ष) के साथ अपने खेत में मोटर लगाकर पानी चला रहे थे। सिंचाई के बाद रात पिता-पुत्र वहीं पर सो गए। कहा जाता है इसी दरमियान बाप-बेटे की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोगों ने दोनों का शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


क्या कहा एसपी ने?  

घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सोनम कुमार ने तत्काल घटना के वर्क आउट के लिए एसओजी के साथ-साथ तीन अन्य टीमें लगाई है। इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि, 'खेत में पानी चला रहे पिता-पुत्र की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।'

Tags:    

Similar News