KCA के चेयरमैन पर 65 लाख रुपए गबन का केस दर्ज, पूर्व MLA के हैं भाई

किदवई नगर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय कपूर के भाई डॉ. संजय कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए मुकदमें में संजय कपूर के खिलाफ 65 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगा है।

Update: 2017-05-13 20:33 GMT
KCA के चेयरमैन पर 65 लाख रुपए गबन का केस दर्ज, पूर्व MLA के हैं भाई

किदवई नगर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय कपूर के भाई डॉक्टर संजय कपूर

कानपुर: किदवई नगर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय कपूर के भाई डॉ. संजय कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए मुकदमे में संजय कपूर के खिलाफ 65 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगा है। वर्तमान समय में वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के चेयरमैन हैं। ये मुकदमा नगर निगम के सहायक क्रिकेट प्रशिक्षक जफर आलम खान ने दर्ज करवाया है।

कर्नलगंज थाने में दर्ज हुए मुकदमे के बाद, डॉ. संजय कपूर की परेशानियां बढ़ गई हैं। उनके ऊपर पहले से ही केसीए में रुपयों का हेरफेर का आरोप लग रहा था। नगर निगम के सहायक क्रिकेट प्रशिक्षक जफर आलम ने बताया कि पिछले कई सालों से केसीए में घपलेबाजी चल रही है। उनका आरोप है कि केसीए के एकाउंट में जमा हुए रुपए को बगैर किसी की जानकारी के दूसरी फर्म में ट्रांसफर कर दिया गया है। जोकि पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि इस गबन में डॉ. संजय कपूर के साथ ही केसीए के कई पदाधिकारी शामिल है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

Tags:    

Similar News