Hardoi News: डबल मर्डर के आरोपियों कि पुलिस से हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली, एक कांस्टेबल भी जख्मी

Hardoi News: डबल मर्डर के मास्टरमाइंड और मज़बूत कड़ी समझे जाने वाले कल्लू सिंह की बीती रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फायरिंग में उसे गोली लग गई, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से ज़ख्मी हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Update: 2023-03-26 10:19 GMT
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस (फोटो: सोशल मीडिया)

Hardoi News: डबल मर्डर के मास्टरमाइंड और मज़बूत कड़ी समझे जाने वाले कल्लू सिंह की बीती रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फायरिंग में उसे गोली लग गई, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से ज़ख्मी हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस तरह अब तक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

4 अभियुक्त पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
मझिला थाने के गौटिया गांव के पास नहर पटरी पर अधिवक्ता अमित शुक्ला और प्रधान के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की दिनदहाड़े हुई हत्या में कल्लू सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र नन्हे सिंह नामजद था। शनिवार की देर शाम उसी थाने के चठिया पुल के पास उसका पुलिस के साथ सामना हो गया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में कल्लू सिंह के पैर में गोली लगी। दूसरी तरफ कांस्टेबल मुकुल पवार हाथ में गोली लगने से ज़ख्मी हो गया। इसी बीच पुलिस ने कल्लू सिंह उर्फ कुलदीप को दबोच लिया।

उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। गोली लगने से ज़ख्मी कल्लू सिंह उर्फ कुलदीप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने मुठभेड़ को लेकर पड़ताल करते हुए सारी जानकारी हासिल की। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने डबल मर्डर के अन्य मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह उर्फ बड़े सिंह, उसके भाई शाशवेंद्र सिंह उर्फ छोटक्के, सूरज सिंह और नीरज सिंह को मझिला पुल से गिरफ्तार किया था।

22 मार्च को हुई थी निर्मम हत्या
मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव में 22 मार्च को अधिवक्ता समेत प्रधान के भतीजे की निर्मम हत्या से जनपद में हड़कंप मच गया था। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा ने पीड़ितों को हर संभव मदद व हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये थे। डबल मर्डर के बाद से लगातार पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा टीम का गठन कर हत्यारों को गिरफ़्तार करने के निर्देश जारी किए थे। पुलिस की टीम लगातार गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही थी कि तभी 25 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से हथौड़ा, देशी कट्टा व ज़िंदा कारतूस बरामद किया था और उन्हें जेल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News