Etah: कैबिनेट मंत्री ने खुद को बताया भगवान राम, कहा- हमारे कदम पड़ने से रावण राज हो जाता है समाप्त

Etah News Today: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां हमारा कदम पड़ जाता है, जिस तरह भगवान राम का कदम पड़ जाता था।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2022-09-18 13:41 GMT

Sanjay Nishad compared Lord Ram

Etah News: जनपद मुख्यालय रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास पर आज निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) ने पत्रकारों को एक ऐसा बयान दे दिया जिसमें वह अपनी तुलना भगवान राम से कर बैठे। संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) ने अपने बयान में कहा कि हमारी जो विरादरी है उससे पहले लोग पऊआ पिला कर वोट ले लेते थे अब यह लोग समझ गये हैं कि हम लोग छोटे मोटे केवट मल्लाह. कश्यप कहार धीमर नहीं है हम निषाद राज है। जहां हमारा कदम पड़ जाता है, जिस तरह भगवान राम का कदम पड़ जाता था। निषाद राज का रावण राज खत्म हो जाता था वैसे यहां भी रावण राज खत्म हो रहा है। आप लोग देख रहे हैं जो बचा खुचा है वह भी खत्म हो जाएगा।

संजय कुमार निषाद का किया स्वागत

आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद जनपद एटा के दौरे पर एटा आए उनका कई स्थानों पर निषाद पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

रावण राज हो रहा है खत्म: संजय

एटा आने से पूर्व मंत्री ने जनपद कासगंज के कछला घाट पर रिवर रेंचिंग कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें गंगा नदी में लाखों की संख्या में अंगुलिकों को छोड़ा गया। एटा के अतिथि निवास हॉल में आयोजित सभा के बाद कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मैं केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, जाति से मल्लाह जाति को ऊपर बताते हुए कहा कि जहां मेरा कदम पड़ जाता है। जिस तरह भगवान राम निषादराज का कदम पढ़ जाता था, रावण राज खत्म हो जाता था। यहां भी रावण राज खत्म हो रहा है आप लोग देख रहे हैं जो बच्चा खुचा है वह भी खत्म हो जाएगा।

निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर रामराज्य लाने का कर रही काम

उसी प्रकार आज कलयुग में निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर रामराज्य लाने का काम कर रही है। निषाद ने आगे कहा कि निषाद पार्टी और भाजपा के एनडीए गठबंधन एक बार फिर बहुमत के साथ 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगा। निषाद ने कहा कि जिस प्रकार आज अलीगढ़ मंडल में हर एक छोटे बड़े चौराहे पर उनका स्वागत हुआ है। उनका समर्थन मुझे मिला है। इससे यह तय हो गया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा 80 सीट जीतकर इतिहास बनाने का काम करेगी। क्योंकि इससे पहले की सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार ने मछुआ समाज के साथ धोखा किया है। इन तीनों पार्टियों ने मिलकर मछुआ समाज के आरक्षण को लूटने का काम किया है। सपा ने मछुआ समाज को एससी में पटक दिया तो तो बसपा ने स्टे ले लिया।

कांग्रेस ने हमारा आरक्षण का फाइल ही करवा दिया गायब

वहीं कांग्रेस ने हमारा आरक्षण का फाइल ही गायब करवा दिया। लेकिन अब हमारा समाज जाग गया है और इनको धोखा देना आसान नहीं है। जब से हमारा समाज जगा है तब से सपा बसपा और कांग्रेस की हालत खराब हो गयी है। इससे पहले की सरकारों ने निषाद मतदाताओं को केवल राजनीति के अंदर मोहरा समझा गया है। कभी पिछड़ी से अनूसुचित तो कभी अनुसूचित से पिछड़ी में डालकर फूटबॉल बनाने का काम किया है। लेकिन आज हमें भाजपा शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में मछुआ समाज का आरक्षण जल्द ही हमको मिलेगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर किए सवाल

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा ही कांग्रेस के नेता जिस तेजी से पार्टी को छोड़कर जा रहे है उसके हिसाब से तो जब तक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को पूरा करेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी ही खत्म हो जायेगी।

Tags:    

Similar News